मस्जिद के इमाम ने मोदी का फरमान मानने से किया इनकार, कहा- ममता बनर्जी बोलीं, हम हैं
देश में लाल बत्ती का कल्चर लगभग खत्म हो चुका है पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित एक मस्जिद के शाही इमाम ने यह फरमान मानने इनकार कर दिया।
नई दिल्ली। एक ओर देश के वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के तमाम मंत्रियों, राज्य के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने अपनी गाड़ी पर लगी लाल बत्ती उतार दी है वहीं पश्चिम बंगाल में एक मस्जिद के शाही इमाम ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनसे ऐसा करने को कहा है।

आप घुमाते रहे, हम हैं
दरअसल, बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम ने अपनी गाड़ी से लाल बत्ती हटाने से इनकार किया है। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'ममता बनर्जी बोलीं आप जला के रखें, खूब जलाएं। आप घुमाते रहें, हम हैं।'

बंद हो गई थी लालबत्ती
बता दें कि 19 अप्रैल को केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए लाल बत्ती के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। केंद्र सरकार ने इस फैसले को 1 मई यानि मजदूर दिवस के मौके पर लागू किया था। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर यह फैसला लिया गया था।

मोदी ने की थी पहल
प्रधानमंत्री मोदी खुद लाल बत्ती की संस्कृति को खत्म करना चाहते थे इसी के चलते पीएम ने खुद इसकी पहल करते हुए लाल बत्ती के इस्तेमाल को खत्म करने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जिसपर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी थी। केंद्र सरकार के फैसले के बाद किसी भी नेता, मंत्री और अधिकारी को अपनी कार पर लाल बत्ती का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है।

सिर्फ इन्हें है इजाजत
हालांकि पुलिस और आपात काल सेवाओं की कार पर लाल बत्ती के इस्तेमाल करने की इजाजत है। इसके अलावा राज्य सरकारों को इस मामले में छूट होगी कि वह अपने अनुसार इस फैसले को लागू कराएं। केंद्र सरकार के फैसले को लागू कराने के लिए परिवहन विभाग अलग से एक कानून लाने की बात कही गई थी जिसके तहत लाल बत्ती का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications