शहीद दिवस: PM मोदी ने महात्मा गांधी को किया याद, कहा- बापू आदर्शों को हम और लोकप्रिय बना रहे हैं
शहीद दिवस: PM मोदी ने महात्मा गांधी को किया याद, कहा- बापू आदर्शों को हम और लोकप्रिय बना रहे हैं
नई दिल्ली, 20 जनवरी: देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि की आज 30 जनवरी को पुण्यतिथि है। 30 जनवरी 1948 में महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने बिड़ला हाउस में गोली मारकर हत्या कर दी थी। बापू को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको श्रद्धांजलि दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ''पुण्यतिथि पर बापू की याद में उनके आदर्शों को हम और लोकप्रिय बनाने का काम कर रहे हैं, हमारा सामूहिक प्रयास जारी है। आज शहीद दिवस पर उन सभी महानुभावों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने साहसपूर्वक हमारे देश की रक्षा की। उनकी सेवा और वीरता को हमेशा याद किया जाएगा।''

Recommended Video
पीएम मोदी आज गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनके स्मरण के बाद सुबह 11:30 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस साल पहले 'मन की बात' से देश को संबोधित करेंगे। हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाले 'मन की बात' का 85वां एपिसोड आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क के साथ-साथ आकाशवाणी समाचार और मोबाइल एप पर भी सुबह 11.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी थी कि "इस महीने की मन की बात, जो 30 तारीख को होगी, गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनके स्मरण के बाद सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको याद किया है। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ''महात्मा गांधी जी ने हर भारतीय के हृदय में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज की अलख जगाई। उनके विचार और आदर्श सदैव हर भारतवासी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। आज पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि देता हूं।''
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ''मैं महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं। शहीद दिवस पर मैं देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।''












Click it and Unblock the Notifications