प्रेमिका को बेरहमी से मारने वाला डेढ़ मिनट का वो खौफनाक मंजर, धार्मिक एंगल पर क्या बोली पुलिस?
Shahbad Dairy case: दिल्ली पुलिस ने जैसे ही सोमवार को शाहबाद इलाके में हुई खौफनाक वारदात का सीसीटीवी फुटेज जारी किया, तो हड़कंप मच गया। इस बीच लोग इसे धर्म से जोड़ने लगे। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में एक बयान दिया।

Shahbad dairy religious angle: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके की घटना सुर्खियों में बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्त में ले लिया है। बीते दिन उससे पूछताछ भी की गई लेकिन उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने साहिल से हुई पूछताछ को लेकर काफी कुछ जानकारी दी।
शाहबाद केस को धर्म से जोड़ना सही?
शाहबाद की घटना के बाद आरोपी साहिल की हर तरफ निंदा होने लगी। हो भी कैसे ना... इतनी खौफनाक घटना को अंजाम देने वाले दरिंदे को एक बार भी लड़की पर तरस नहीं आया। लेकिन इस बीच लोग इसे धर्म से जोड़ने लगे। सोशल मीडिया पर धर्म परिवर्तन से लेकर ब्रेन वॉश और अपना नाम बदलने तक की खबरें उड़ने लगीं।
धार्मिक एंगल पर क्या बोली दिल्ली पुलिस?
इतना ही नहीं, कई लोग तो इस पूरी घटना को केरल स्टोरी से कंपेयर करने लगे। लोगों ने लंबे चौड़े पोस्ट शेयर करने शुरू कर दिए। इस बीच दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इस धर्म वाले विवाद पर विराम लगा दिया। दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस दीपेंद्र पाठक ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'हमारी शुरुआती जांच बताती है कि इस अपराध के पीछे कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।'
मामले की जांच में जुटी पुलिस
हालांकि, पुलिस अब भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी लड़के से पूछताछ कर रही है। इस बीच सूत्रों से जानकारी मिली की आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की भी पूरी कोशिश की। लेकिन बाद में पुलिस ने उससे इस खौफनाक कांड को अंजाम देने का कारण भी उगलवा लिया।
आरोपी साहिल का कबूलनामा
लड़के ने बताया कि उसे साक्षी को बेरहमी से मारने का जरा सा भी खेद नहीं है। उसकी प्रेमिका उसे काफी समय से इग्नोर कर रही थी। ये बात लड़के ने कुबूलनामे में बताई है। इसके बाद से हर कोई हैरान है कि कोई इतनी बेरहमी से कैसे किसी को मौत के घाट उतार सकता है।
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
इस पूरी घटना का पता तब चला जब पुलिस ने सोमवार को सीसीटीवी फुटेज जारी किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ वार हो रहा है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लड़की के शरीर में 16 घाव हैं। इससे भी जब लड़के का जी नहीं भरा तो उसने नाबागिल लड़की के शव को कुचल दिया। एक बार नहीं बल्कि कई बार उसने पत्थर की तरह किसी बड़ी चीज से शव को कुचला।












Click it and Unblock the Notifications