ऋषि कपूर से मिलने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे शाहरुख खान, नीतू कपूर ने तारीफ में कही ये बात
नई दिल्ली। शाहरुख खान ने न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे ऋषि कपूर से मुलाकात की है। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने इस मुलाकात का फोटो अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। बात दें कि ऋषि पिछले कई महीनों से न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। फिलहाल वो कैंसर मुक्त हैं। नीतू ने पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि लोगों के अपने लिए अच्छा महसूस करवाने की क्वालिटी बहुत कम लोगों में होती है। शाहरुख में बहुत प्यार है, उनके काम के अलावा मैं उनके अच्छे इंसान होने का आदर करती हूं।

बता दें कि ऋषि कपूर ने इससे पहले डेक्कन क्रॉनिकल को बताया था 8 महीने का मेरा इलाज अमेरिका में 1 मई से शुरू होगा। लेकिन भगवान दयालु हैं, मैं अब कैंसर मुक्त हूं। दूसरी ओर से उनके भाई रणधीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हां, उनके भाई अब कैंसर मुक्त हैं, इससे पहले कि वो घर आए उनको अपना इलाज पूरा करना होगा। बता दें कि नीतू कपूर ने हाल ही में विक्की कौशल से मुलाकात की तस्वीर भी शेयर की थी। कौशल भी अपने जन्मदिन के मौके पर न्यूयार्क में हैं।
इसके अलावा नीतू ने दीपिका पादुकोण के साथ भी तस्वीरें पोस्ट की थीं जो कि मेट गाला 2019 में शामिल होने के वहां पहुंची हुईं थी। बता दें कि शाहरुख खान जल्द ही डेविड लेटरमैन के टॉक शो में दिखाई देने वाले हैं और शूटिंग के लिए ही वो न्यूयॉर्क पहुंचे हुए हैं। लेटरमैन वर्तमान में नेटफ्लिक्स शो माई नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन विद डेविड लेटरमैन को होस्ट करते हैं। टॉक शो में, लेटरमैन अपने जीवन के बारे में मशहूर हस्तियों के साथ चर्चा करते हैं। इस शो के पहले सीजन में छह एपिसोड थे जहां लेटरमैन ने बराक ओबामा, जॉर्ज क्लूनी, मलाला यूसुफजई, जे-जेड, टीना फे और हॉवर्ड स्टर्न की मेजबानी की। अब इसके दूसरे सीजन का 31 मई को प्रीमियर होने वाला है।
यह भी पढ़ें- सनी लियोनी ने परिवार संग मनाया 38वां जन्मदिन, आमिर ने लिखी खूबसूरत पोस्ट












Click it and Unblock the Notifications