सनी लियोनी ने परिवार संग मनाया 38वां जन्मदिन, आमिर ने लिखी खूबसूरत पोस्ट
मुंबई।
सनी के लिए आमिर ने लिखा ये खास पोस्ट
आमिर खान ने ट्विटर पर सनी को टैग करते हुए लिखा- 'प्रिय सनी लियोनी, तुम्हें जन्मदिन की बहुत बधाई। तुम्हारा आने वाला साल शानदार हो और आज का दिन बेहद खास हो...प्यार'। आमिर की इस पोस्ट को न सिर्फ सनी ने बल्कि आमिर और सनी के फैंस ने भी खूब पसंद किया है।

बायोपिक के जरिए सामने आई सनी की कहानी
पोर्न इंडस्ट्री छोड़कर कुछ फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों पर राज कर रहीं सनी की कहानी एक वेब सीरीज के जरिए सामने आई। ये वेबसीरीज थी- करनजीत कौर...द अनटोल्ड स्टोरी। इसमें सनी का किरदार उन्होंने खुद निभाया था। वेब सीरीज में उनके बचपन से लेकर अब तक के सफर को दिखाया गया है कि आखिर किस तरह वे अचानक एक पोर्न स्टार बन गईं और फिर एक दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस भी बन गईं।

भारत में आकर काम करना आसान नहीं था
लंबे समय तक पोर्न स्टार रहीं सनी लियोनी ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो वे मुंबई आ गईं। लेकिन उनके अतीत के चलते उन्हें किसी भी सोसाइटी में घर मिलना मुश्किल हो गया था। लंबे समय के बाद अब उन्हें लोगों ने बतौर अभिनेत्री स्वीकार करना शुरू किया है।
यह












Click it and Unblock the Notifications