शाहरुख खान के घर पहुंच प्रशांत किशोर ने किया डिनर, क्या कुछ बड़ा होने जा रहा है?

शाहरुख खान के घर पहुंच प्रशांत किशोर ने किया डिनर, क्या कुछ बड़ा होने जा रहा है?

मुंबई, 12 जून: देश के बड़े चुनावी रणनीतिकार प्रशांत और अभिनेता शाहरुख खान के बीच मुलाकात हुई है। शुक्रवार शाम प्रशांत किशोर मुंबई में शाहरुख खान के बंगले मन्नत पहुंचकर उनसे मिले हैं। यहां दोनों के बीच बैठक हुई और डिनर भी दोनों ने साथ ही किया। शाहरुख और प्रशांत किशोर की इस मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया गया है कि शाहरुख और उनकी पत्नी का प्रोडक्शन हाउस प्रशांत किशोर पर फिल्म बनाना चाहता है।

Recommended Video

    शाहरुख खान के घर पहुंच प्रशांत किशोर ने किया डिनर, क्या कुछ बड़ा होने जा रहा है?
    प्रशांत किशोर पर बनेगी वेब सीरीज!

    प्रशांत किशोर पर बनेगी वेब सीरीज!

    प्रशांत किशोर और शाहरुख के बीच हुई बैठक को लेकर जो बातें मीडिया में आई हैं। उनके हिसाब से शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज प्रशांक किशोर की बायोपिक या उनकी जिंदगी पर वेब सीरीज बनाना चाहती है। शाहरुख खान के साथ उनकी ये मुलाकात इसी को लेकर औपचारिकताएं पूरी करने को थी। हालांकि प्रशांत किशोर ने खुद पर वेब सीरीज बनाए जाने को तैयार हुए हैं या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है।

    शाहरुख की राजनीति में एंट्री को लेकर लगीं अटकलें

    शाहरुख की राजनीति में एंट्री को लेकर लगीं अटकलें

    प्रशांत किशोर नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, अमरिंदर सिंह जैसे तमाम बड़े नेताओं के साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में वो ममता बनर्जी के साथ थे। शाहरुख के भी ममता बनर्जी से अच्छे रिश्ते माने जाते हैं। ऐसे में ये चर्चाएं भी शुरू हो गईं कि कहीं शाहरुख अब राजनीति में तो नहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। बताया गया है कि शाहरुख और प्रशांत किशोर काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं और पहले भी उनके बीच मुलाकातें हो चुकी हैं।

    शाहरुख फिलहाल 'पठान' में बिजी

    शाहरुख फिलहाल 'पठान' में बिजी

    शाहरुख इन दिनों अपनी नई फिल्म 'पठान' में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग को कोरोना के चलते रोकना पड़ा था। अब कोरोना केस कम होने पर 'पठान' की शूटिंग फिर दोबारा शुरू होगी। बता दें कि शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उनकी कोई फिल्म नहीं आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+