एक्शन मोड में शाह, दिल्ली में कोरोना रोगियों के उपचार की जांच के लिए बनाई गई टीम

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने सोमवार को दिल्ली के सभी निजी अस्पतालों का दौरा करने के लिए एक बहु-अनुशासनात्मक टीमों का गठन किया, जो दिल्ली में तेजी फैल रहे कोरोना के नए मामलों की रोकथाम के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोरोना रोगियों के परीक्षण और उपचार के लिए जारी किए गए विभिन्न निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की जांच करेंगी। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पिछले 24 घंटों में 7340 नए मरीज सामने आए थे।

DElhi

गौरतलब है रविवार को राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में वृद्धि को देखते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक आपात बैठक बुलाई थी। बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्ष वर्धन समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। बैठक में गृह मंत्री ने राजधानी में कोरोना की स्थिति का जायजा लिया और संक्रमितों के इलाज के लिए 750 इंटेंसिव केयर यूनिट बेड उपलब्ध कराने का वादा किया।

Delhi

राजधानी दिल्ली में शनिवार को पिछले 24 घंटों में 7340 नए मरीज सामने आए थे। वहीं पिछले 24 घंटों में 7177 मरीज ठीक हुई हैं, जबकि 96 मरीजों की मौत हुई थी। दिल्ली के पॉजिटिविटी रेट तकरीबन 15 फीसदी है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामले 44, 456 हैं, जो कि अब तक के सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+