नहीं रहे अखिलेश के 'भीष्म' शफीकुर्रहमान बर्क, 93 साल की उम्र में अपने पीछे छोड़ गए करोड़ों की संपत्ति?

Shafiqur Rehman Barq Death: उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से शफीकुर्रहमान बर्क की तबीयत खराब थी।

शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद उनके परिवार और सपंत्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 93 साल की उम्र में शफीकुर्रहमान बर्क अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं।

shafiqur rahman barq net worth

शफीकुर्रहमान बर्क का जाना, अखिलेश यादव के लिए लोकसभा चुनाव के पहले बड़ा झटका है। असल में समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में संभल से इनके नाम का ऐलान भी कर दिया था। सपा के इस दिग्गज नेता को मोदी लहर में भी कोई हरा नहीं पाया था। इन्हें इसलिए अखिलेश का 'भीष्म' कहा जाता था।

Shafiqur Rehman Barq Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक थे शफीकुर्रहमान बर्क

  • चुनावी हलफनामे के मुताबिक, शफीकुर्रहमान बर्क की संपत्ति करोड़ों में थी। उनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ 32 लाख 96 हजार है।
  • शफीकुर्रहमान बर्क के पास कोई देनदारियां नहीं थी। शफीकुर्रहमान बर्क के पास 5 लाख रुपये कैश थे।
  • शफीकुर्रहमान बर्क के अलग-अलग बैंक अकाउंट में 29 लाख से ज्यादा रुपये थे।
  • शफीकुर्रहमान बर्क के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी थी। शफीकुर्रहमान बर्क के पास तकरीबन 36 लाख के सोने-चांदी के गहने थे।
  • शफीकुर्रहमान बर्क के पास 6 लाख का एक ऑफिस स्पेस था। वहीं उनके नाम पर दो घर थे। दोनों की कीमत 90 लाख रुपये से ज्यादा थी।

शफीकुर्रहमान बर्क का राजनीतिक सफर?

11 जुलाई 1930 को उत्तर प्रदेश के संभल में जन्मे सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क संसद के सबसे बुजुर्ग नेताओं में से एक थे। शफीकुर्रहमान बर्क पांच बार सांसद रह चुके हैं और चार बार विधायक रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+