SG मेहता ने सुवेंदु अधिकारी के आवास पर आने की बात स्वीकारी, मीटिंग की खबरों को किया खारिज
नई दिल्ली, 2 जुलाई। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायाक सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की खबरों को खारिज कर दिया है। शुक्रवार को उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि सुवेंदु आधिकारी उनसे मिलने आवास पर आए थे लेकिन किसी वजह से बैठक नहीं हो सकी। बता दें कि सुवेंदु अधिकारी और तुषार मेहता की गुपचुप मीटिंग की खबरों से टीएमसी का गुस्सा फूट पड़ा था, पार्टी ने इस मुद्दे पर मेहता को हटाने तक की मांग कर दी थी। हालांकि अब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने विवाद बढ़ता देख स्पष्टीकरण दिया है।

Recommended Video
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, 'सुवेंदु अधिकारी बिना सूचित किए कल 3 बजे के आसपास मेरे आवास-कम-ऑफिस आए थे। लेकिन उस दौरान मैं पहले से ही फिक्स एक मीटिंग में था, तो मेरे कर्मचारियों ने उनसे (सुवेंदु अधिकारी) इंतजार करने के लिए कहा। जह मेरी मीटिंग खत्म हुई तो मेरे स्टाफ ने मुझे उनके आगमन की जानकारी दी लेकिन मैंने स्टाफ से उनसे (सुवेंदु) से मिलने को लेकर मेरी असमर्थता जताने और इंतजार करने के लिए माफी मांगने को कहा था।'
यह भी पढ़ें: टीएमसी और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्यायवाची, जहां ममता जी होगीं वहां भ्रष्टाचार और अराजकता होगी- जेपी नड्डा
एसजी मेहता ने आगे बताया कि मीटिंग ना हो पाने की सूरत में सुवेंदु ने उनके पर्सनल सेक्रेटरी को धन्यवाद दिया और उनसे मिलने का आग्रह किए बिना ही चले गए। एसजी मेहता ने कहा कि इतना सब होने के बाद उनसे मेरी मुलाकात का सवाल ही नहीं उठता। बता दें कि बीजेपी विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी पर भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच कर रही है। कुछ मामसों में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता सीबीआई की ओर से पेश भी हो चुके हैं। इस बीच उनकी और सुवेंदु की कथित मीटिंग से टीएमसी भड़क गई है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिख इसे 'हितो का टकराव' बताया और मेहता को पद से हटाने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications