बचपन की सहेलियों ने आपस में रचाई शादी, एक ने लोन लेकर कराया लिंग परिवर्तन

भिवानी। हरियाणा के चरखी दादरी में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। बचपन की दो सहेलियों ने पहले शादी की इसके बाद उनमें से एक ने लोन लेकर लिंग परिवतर्न कराया। शादी के बाद अब उनकी जिंदगी ने नया बवाल खड़ा हो गया है। परिजनों के विरोध जताने के बाद मामला थाने पहुंचा। सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि लिंग परिवर्तन के बाद युवक बनी युवती ने एसपी स्मिति चौधरी को शिकायत देकर ससुरालियों पर पत्नी को नहीं मिलने देने का आरोप लगाया है। हाल ही में यूपी के हमीरपुर में दो महिलाओं के आपस में शादी रचाने का मामला सामने आया था।

11वीं में दोनों लड़कियों को हुआ प्यार

11वीं में दोनों लड़कियों को हुआ प्यार

पुलिस ने बताया कि, युवक (लिंग परिवर्तन करवाने वाली सहेली) और युवती दोनों शहर की अलग-अलग कालोनियों के रहने वाली हैं। 11वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। बाद में दोनों ने साथ रहने का फैसला किया, लेकिन इसमें समलैंगिकता आड़े आ रही थी। इसलिए दोनों में से एक ने लिंग परिवर्तन करवाने का फैसला किया। एक युवती के घर वाले उसके लिंग परिवर्तन के लिए मान गए।

एक साल लड़की ने लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी करवाई

एक साल लड़की ने लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी करवाई

पुलिस ने बताया कि, करीब एक साल पहले उसने लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी करवाई। वर्तमान में युवक की उम्र 21 वर्ष और लड़की की 19 वर्ष है। लड़के (लिंग परिवर्तित युवती) ने बताया कि 29 अक्तूबर को उसने अपनी प्रेमिका से दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई थी। वे वापस घर आ गए। शादी के बाद दोनों अपने-अपने घरों में रह रहे थे। इस बीच लड़की युवक के घर आती रही। युवक का आरोप है कि, 19 दिसंबर के बाद से उसकी पत्नी लापता है। उसने आरोप लगाया है कि पत्नी के परिजन उससे मिलने नहीं दे रहे हैं।

10 लाख का लोन लेकर करायी सर्जरी

10 लाख का लोन लेकर करायी सर्जरी

युवक ने पुलिस अधिकीरी को बताया कि उसने करीब एक साल पहले लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी कराई थी। सर्जरी पर करीब 10 लाख रुपये खर्च आया था। युवक की मां ने बताया कि कुछ रुपये तो उनके पास थे लेकिन कुछ उन्हें लोन लेना पड़ा। यह लोन अब तक नहीं चुका पाए हैं, जबकि एक और सर्जरी होनी अभी बाकी है। पुलिस इस मामले में सुलह का प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+