कोलकाता फ्लाईओवर हादसा: कंपनी ने जताया बम विस्फोट का संदेह, हिरासत में 5 लोग

कोलकाता। कोलकाता में ब्रिज गिरने के हादसे के बाद उसका निर्माण कर रही कंपनी आईवीआरसीएल अब कटघरे में है। शुक्रवार को कंपनी के पांच अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में हत्‍या, साजिश और अन्‍य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि इन मामलों में उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Several officials detained after flyover collapses in Kolkata

इस बीच कंपनी ने सफाई दी है और कहा है कि इस हादसे में लापरवाही नहीं है। कंपनी के मुताबिक कोलकाता के गणेश टॉकिज में बन रहे ब्रिज में एक ही मेटेरियल का इस्तेमाल हुआ। जो हिस्सा गिरा है उसमें भी वही मेटेरियल लगा है जो पूरे ब्रिज में। कंपनी का कहना है कि ब्रिज के हादसे से वे भी स्तब्ध हैं।

हैरान करने वाली बात ये है कि कंपनी ने इस हादसे में बम विस्‍फोट के जांच की भी मांग की है। वहीं फ्लाईओवर के गिरने की खबर मिलते ही कंपनी के हैदराबाद के कर्मचारी दफ्तर छोड़कर भाग गए। आपको बताते चलें कि इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 80 से ज्यादा लोग घायल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+