छत्तीसगढ़: नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 4 जवान शहीद, दो घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में शनिवार को सीआरपीएफ की टीम पर नक्सलियों ने हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ के चार जवान शहीद हो गए हैं। जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जवान मुरदोंडा से बासागुडा जा रहे थे। तभी आवापल्ली और मुरदोंडा के बीच नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर जवानों के वाहन को उड़ा दिया।

several CRPF jawans have lost their lives in an encounter with Naxals in Bijapur

नक्सलियों ने शनिवार शाम बीजापुर से मुरदोंडा की ओर जाने वाली एक सड़क पर पट्रोलिंग कर रही सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन के जवानों पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में आरओपी में शामिल 4 जवान मौके पर शहीद हो गए, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। हमले के बाद से इलाके को सील कर दिया गया है। सीआरपीएफ हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

घटना की जानकारी देते हुए सीआरपीएफ के डीआईजी सुंदर राज ने बताया कि हमले में एक एएसआई, एक हेड कॉन्स्टेबल, दो कॉन्स्टेबल शहीद हुए हैं। इसके अलावा 2 अन्य जवान घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अगले महीने राज्य में दो चरणों में चुनाव होना है। बीजापुर में पहले चरण में चुनाव होना है। इससे पहले चुनाव की तैयारियों के बीच सुरक्षाकर्मियों पर यह बड़ा हमला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+