जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा: नदी में कार गिरने से एक परिवार के 7 लोगों की मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कार सड़क से फिसलकर पास की नदी में गिर गई जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक युगल मनहास ने बताया कि यह कार जम्मू से राजौरी जा रही थी तभी शाम करीब 5 बजे नरियान में ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया।

पुलिस ने बताया कि नदी से सभी सात शवों को निकाला गया है। एसएसपी के मुताबिक महमूद अहमद अपने परिवार के साथ सफर कर रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शवों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने कहा कि मरने वालों में से एक राजौरी के डिप्टी कमिश्नर का पर्सनल असिसटेंट था। उनका नाम महमूद अहमद था।
कैसा हुआ हादसा
पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि पीए महमूद अहमद निवासी गाई मंजाकोट अपनी पत्नी, दो बेटों, एक बेटी, भाई और बहन के साथ पंजाब स्थित किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा पर गए हुए थे। पूरा परिवार कार (जेके-11बी-4300) में सवार होकर सोमवार को जब लौट रहा था तो जम्मू-पुंछ हाईवे पर स्थित राजोरी के नारियां इलाके में कार सड़क से फिसल कर करीब 60 फुट नीचे मनावर तवी नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी की पानी में डूबने से मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications