Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र के बाद गोवा में कोरोना का विस्फोट, जुवेनाइल डिटेंशन सेंटर में 7 बच्चे मिले पॉजिटिव

पणजी, 29 नवंबर। दुनिया के लगभग 10 से अधिक देशों में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट की दस्तक के बीच भारत में भी कोरोना के मामलों में इजाफा होता दिख रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश के अलग-अलग हिस्सों से कोरोना विस्फोट के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा जानकारी गोवा से सामने आ रही है, जहां एक जुवेनाइल डिटेंशन सेंटर में 7 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये डिटेंशन सेंटर सरकारी बताया जा रहा है।

corona testing

बच्चों की देखरेख में लगी है डॉक्टरों की एक टीम

जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ गोवा के डीएम अजीत रॉय ने बताया है कि सभी बच्चों को आइसोलेट कर दिया गया है और सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है, एक डॉक्टरों की टीम बच्चों की निगरानी में लगी हुई है। बच्चों राजधानी पणजी के किसी बाहरी इलाके में स्थित सेंटर में रखा गया है।

प्रशासन ने अभी घोषित नहीं किया कंटेनमेंट जोन

अजीत रॉय ने बताया कि 'अपना घर' नाम के जुवेनाइल डिटेंशन सेंटर के अंदर 7 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने अभी इलाके को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित नहीं किया है, क्योंकि ये सिर्फ सेंटर तक ही सीमित है। अजीत रॉय ने बताया कि सेंटर के अंदर एक बच्चे को पहले वायरल फीवर हुआ था, जिसे यहां से मध्य प्रदेश ले जाना था, लेकिन जब उस बच्चे के साथ-साथ अन्य बच्चों का भी टेस्ट किया गया तो 6 अन्य बच्चे भी पॉजिटिव पाए गए।

ठाणे जिले में मिले 67 बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव

आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मातोश्री वृद्धाश्रम के अंदर 67 बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हैराना वाली बात ये है कि इनमें से 62 का वैक्सीनेशन हो चुका था। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी 67 बुजुर्गों में से 41 ऐसे हैं, जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। ऐसे में उनपर संक्रमण से प्रभावित होने का खतरा सबसे अधिक है। प्रशासन ने इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+