बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखा था नौकर, 92 साल के बुजुर्ग की गला रेतकर की लूट की कोशिश
नई दिल्ली। दिल्ली के बदरपुर के मोलरबंद इलाके में 92 साल के एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग की देखभाल करने वाला नौकर हत्या के बाद से फरार था, जिसे पुलिस ने बल्लभगढ़ स्टेशन से उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि लूट के मकसद से हत्या को अंजाम दिया। हत्या के बाद उज्जैन भागने की फिराक में थे सभी आरोपी। सभी आरोपी उज्जैन के रहने वाले हैं। बता दें कि वारदात के बाद घर का सामान भी बिखरा मिला था, जिससे लूटपाट की आंशका पहले से ही थी। मृतक बुजुर्ग का नाम चंद्रभान है।

चंद्रभान अपने बेटे-बहू और पोते के साथ रहते थे। मकान के ग्राउंडफ्लोर पर बने कमरे में चंद्रभान और उनकी देखभाल के लिए रखा गया नौकर हुकुम सिंह रहता था। वहीं, पहली मंजिल पर उनका बेटा-बहू और पोता रहते हैं। बुधवार सुबह चंद्रभान की बहू किसी काम से बाहर गई थी। जब वो वापस लौटी तो ग्राउंड फ्लोर पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उनके मुताबित उन्होंने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर मौजूद नौकर हुकुम सिंह ने उन्हें कमरे में आने के लिए कहा।
कमरे में नौकर के अलावा दो और लड़के भी मौजूद थे। वहीं चंद्रभान की लाश पड़ी हुई थी। उनकी हत्या गला रेता कर की गई थी। इसी बीच हुकुम सिंह ने कथित तौर पर चंद्रभान की बहू का भी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। परिवार के मुताबिक आरोपियों ने पहले तल्ले के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी। शोर सुनकर जब पहले तल्ले से चंद्रभान का पोता नीचे आने के लिए भगा तो दरवाजा बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलकर वो नीचे पहुंचा। इस बीच आरोपी महिला को वहीं छोड़कर भाग गए।












Click it and Unblock the Notifications