सीरम इंस्टीट्यूट के CEO पूनावाला ने कोरोना वैक्सीन की मंजूरी के बाद PM को कहा-शुक्रिया, बताया वैक्सीनेशन प्लान
सीरम इंस्टीट्यूट के CEO पूनावाला ने कोरोना वैक्सीन की मंजूरी के बाद PM को कहा- शुक्रिया, बताया वैक्सीनेशन का प्लान
Serum Institute of India CEO Adar Poonawalla on covid-19 vaccine approval: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की 'कोविशील्ड' (Covishield) और भारत बायोटेक की 'कोवैक्सीन' (Covaxin) को आपातकालीन स्थिति में रिस्ट्रिक्टेड यूज की अनुमति मिल गई है। इस बात का ऐलान ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने रविवार (3 जनवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। 'कोविशील्ड' और 'कोवैक्सीन' को मंजूरी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी। इस पूरे मामले पर सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अदार पूनावाला ने ये भी बताया है कि - अगले हफ्ते से वैक्सीनेशन के लिए 'कोविशील्ड' को तैयार किया जाएगा।

अदार पूनावाला ने ट्वीट किया,''आप सभी को नए साल की बहुत-बहुत बधाई। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने वैक्सीन के लिए जो भी जोखिम उठाए थे, आखिकरकर उसका फल मिल रहा है। भारत का सबसे पहला कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' आने वाले हफ्ते में वैक्सीनेशन के लिया स्वीकृत, सुरक्षित, प्रभावी और तैयार है।''
Recommended Video
अदार पूनावाला ने अपने अगले ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ, हर्षवर्धन और ICMR, DBT, DCGI को शुक्रिया कहा।
फिलहाल डीसीजीआई (DCGI) ने कोरोना वैक्सीन के वैक्सीनेशन का कोई प्लान नहीं बताया है। हालांकि देशभर में शनिवार को वैक्सीन का ड्राई रन किया गया। जिसके बाद ये अनुमान लगाए जा रहे हैं कि जनवरी के अंत तक देश में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का अभियान शुरू हो जाएगा।
बता दें कि दिसंबर 2020 में सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला को 'एशियन ऑफ द ईयर' के खिताब ने नवाजा गया है। सिंगापुर के प्रमुख अखबार The Straits Times ने पूनावाला सहित छह लोगों को ये खिताब दिया है। इन सभी कोरोना वायरस की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications