खुद की बेटी बीमार थी और नाबालिग लड़कियों से दरिंदगी की फिराक में था सीरियल रेपिस्ट
आरोपी के परिवार ने बताया कि उसने बेटी को रिश्तेदार के घर पर ही छोड़ दिया और खुद रुद्रपुर पहुंच गया। इसके कुछ दिन बाद वह गिरफ्तार कर लिया गया।
नई दिल्ली। नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार हुए सुनील रस्तोगी को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, उसकी 13 साल की बेटी बीमार थी लेकिन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय वह दिल्ली आकर नाबालिग लड़कियां तलाश रहा था ताकि अपनी हवस मिटा सके। 10 जनवरी को रस्तोगी अपनी बेटी और साले को लेकर रुद्रपुर से दिल्ली के लिए निकला था। वह अपने एक रिश्तेदार के घर रुकने वाला था। उसकी बेटी काफी समय से बुखार से परेशान थी। दिल्ली पहुंचकर वह बेटी को अस्पताल ले जाने के बजाय बहाने बनाकर घर से बाहर निकल गया था।

कसम खाकर घर से निकला था
घर से निकलते वक्त सुनील रस्तोगी ने कहा था कि वह एक घंटे में लौटकर आएगा लेकिन पूरे दिन नहीं लौटा। उसके साले ने कहा, 'उसने कसम खाई थी कि कुछ जरूरी काम निपटाने के बाद वह बेटी को लेकर अस्पताल चलेगा लेकिन जब वह नहीं आया तो बेटी खुद अस्पताल चली गई और दोपहर तक लौट भी आई। लेकिन सुनील पूरे दिन नहीं लौटा।' उसने बताया रुद्रपुर में एक स्थानीय डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली जाकर इलाज कराने की सलाह दी थी। उसने कहा, 'सुनील की पत्नी ने मुझे इसीलिए भेजा था ताकि ये अपनी बेटी के साथ अस्पताल तक जरूर जाए।' पुलिस के मुताबिक, 10 जनवरी को रस्तोगी ने सारा दिन लड़कियों की तलाश में गुजार दिया। आरोप है कि रस्तोगी ने 12 जनवरी को 10 और 11 साल की दो लड़कियों को अगवा किया था लेकिन वे भागने में कामयाब रहीं। READ ALSO : अपनी आंखों के सामने बदलवाता था कपड़े, मना करने पर छत से फेंकने की धमकी देता था
पुलिसवालों ने पत्नी को दिखाया वीडियो
आरोपी के परिवार ने बताया कि उसने बेटी को रिश्तेदार के घर पर ही छोड़ दिया और खुद रुद्रपुर पहुंच गया। इसके कुछ दिन बाद वह गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की 32 वर्षीय पत्नी ने कहा कि वह वहां मौजूद थी जब उसे गिरफ्तार किया गया। उसने कहा, 'पुलिसवाले उसे ढूंढ़ते हुए आए। उन्होंने बताया कि उसकी वजह से वे कई रातों से भटक रहे हैं। मुझे डर लगा कि कहीं उसने फिर तो मासूम लड़कियों के साथ कुछ गलत नहीं कर दिया। तब पुलिसवालों ने मुझे वीडियो दिखाया।' आरोपी सुनील रस्तोगी की पत्नी को नर्व में समस्या के कारण चलने-फिरने में परेशानी है। READ ALSO: 12 साल में 500 से ज्यादा लड़कियों का उत्पीड़न करने वाले टेलर का कबूलनामा












Click it and Unblock the Notifications