एयरफोर्स ऑफिसर की बीवी से जवान के थे अवैध संबंध, 16 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा शव

विपिन एयरफोर्स में कॉरपोरल के पद पर था और महिलाओं से जुड़ी एक कैंटीन में काम करता था। यहीं उसकी मुलाकात सार्जेंट की पत्‍नी अनुराधा से हुई।

चंडीगढ़। 13 दिन से लापता इंडियन एयरफोर्स के एक जवान का शव 16 टुकड़ों में बरामद हुआ है। शव 16 लिफाफों में पैक कर फ्रिज और अलमारी में रखा गया था। उसका वायुसेना के ही एक सार्जेंट की पत्‍नी से अवैध संबंध था, जिसके बाद उस सार्जेंट ने अपने साले और पत्‍नी के साथ मिलकर उसकी एक धारदार हथियार से बेहरमी से हत्या कर दी थी। मृतक का नाम विपिन शुक्ला (27) है और वह यूपी के गोंडा से था। हत्‍या का आरोपी सार्जेंट सुलेश कुमार भी यूपी से ही है। पुलिस ने सुलेश कुमार की पत्‍नी अनुराधा को गिरफ्तार कर लिया है। सुलेश कुमार और उसका साला शशि भूषण फरार हैं। शशि भूषण नेवी में है।

एयरफोर्स ऑफिसर की बीवी से जवान के थे अवैध संबंध, 16 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा शव

क्‍या है पूरा मामला

विपिन शुक्‍ला साल 2014 से भिसियाना में तैनात था। वैसे तो विपिन शादी-शुदा है लेकिन वो यहां पत्‍नी के बिना ही रहता था। विपिन एयरफोर्स में कॉरपोरल के पद पर था और महिलाओं से जुड़ी एक कैंटीन में काम करता था। यहीं उसकी मुलाकात सार्जेंट की पत्‍नी अनुराधा से हुई। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए और अनुराधा गर्भवती हो गई। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि अनुराध चाहती थी कि विपिन उससे शादी कर ले लेकिन पहले से शादीशुदा होने के चलते विपिन ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। इसे भी पढ़ें- PICS: OMG! बेंगलुरू में है BDSM कम्‍यूनिटी, जानिए क्‍या है अजीबो-गरीब सेक्स का ये तरीका

साल 2016 में विपिन की पत्‍नी भी भिसियाना आ गई और साथ रहने लगी। इस बात से नाराज अनुराधा ने अपने और विपिन के अवैध संबंध के बारे में पति सुलेश कुमार को बताया। यह जानकर सुलेश गुस्‍से में आ गया और उसने हत्‍या का प्‍लान बना डाला।

8 फरवरी को चुना हत्‍या की तारीख

क्‍वार्टर शिफ्ट करने से पहले 8 फरवरी को सुलेश ने विपिन को अपने घर बुलाया। पत्नी और साले के साथ मिलकर तेज धारदार हथियार से उसकी हत्‍या कर दी और शव को संदूक में छिपा दिया। जब यह परिवार 19 फरवरी को नए घर में शिफ्ट हुआ तो उन्होंने शव को 16 टुकड़ों में काटकर थैलियों में छिपा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+