Senthilbalaji V: तमिलनाडु सरकार के मंत्री सेंथिल जिन पर गिरी ED की गाज, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
सेंथिल बालाजी के पास जानिए कितनी है संपत्ति
Senthilbalaji V Net Worth: तमिलनाडु के ऊर्जा मंत्री सेंथिल बालाजी से प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में हिरासत में लिया है। 28 जून तक न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मंगलवार को ईडी ने सेंथिल बालाजी के कई ठिकानों पर छापा मारा था और उनसे घंटों पूछताछ की थी। सेंथिल पर ईडी द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद सियासी भूचाल आ गया है।
लोक सभा चुनाव से पहले तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी के लिए बालाजी पर ईडी की कार्रवाई बड़ी मुसीबत बन चुकी है। आइए जानते हैं मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी के द्वारा हिरासत में लिए गए सीएम स्टलिन की कैबिनेट के मंत्री सेंथिल बालाजी कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

कौन हैं सेंथिल बालाजी
अरवाकुरिची निर्वाचन क्षेत्र के विधायक सेंथिल विधायक है। तमिलनाडु की AIADMK पार्टी से 2011 से 2015 तक रही सरकार में परिवहन मंत्री की कुर्सी संभाल चुके हैं। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जयललिता की मौत के बाद पार्टी में बिखराव के समय सेंथिल बालाजी वी AAM में शामिल हो गए थे। 2018 में एम. के. स्टालिन की मौजूदगी में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) में शामिल हुए।
21 साल की उम्र में राजनीति में की थी एंट्री
इसके बाद डीएमके में शामिल होने के बाद अरवाकुरिची से विधायक चुने गए थे। सेंथिल अपने राजनीतिक करियर में चार बार विधायक बन चुके हैं। 21 अक्टूबर 1975 को जन्में 47 वर्षीय सेंथिल बालाजी ने भारतीदासन यूनिवर्सिटी से संबद्ध करूर आर्ट्स कॉलेज में बीकॉम में एडमीशन लिया था लेकिन अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाएं। सेंथिल ने 21 साल की उम्र में सक्रिय राजनीति शुरू कर दी थी।
सेंथिल बालाजी चार बन चुके हैं विधायक
- 2019 में चौथी बार अरवाकुरिची निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने।
- 2018 में पार्टी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन की मौजूदगी में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) में शामिल हुए।
- 2016 में अरवाकुरिची निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने
- 2011 वह AIADMK पार्टी से 2011 से 2015 तक तमिलनाडु सरकार के परिवहन मंत्री थे।
सेंथिल बालाजी कितनी संपत्ति के हैं मालिक
सेंथिल बालाजी की कुल संपत्ति की बात की जाए तो चुनाव के दौरान दाखिल किए गए हलफनामें के अनुसार सेंथिल
2.84 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। 2.93 करोड़ की इनके पास चल- अचल संपतियां है और हलफनामे के अनुसार
9.05 लाख रुपये की सेंथिल के ऊपर देनदारियां हैं।
जानें सेंथिल बालीजी पर क्या लगा हैं आरोप
तमिलनाडु मुख्यमंत्री स्टालिन के मंत्री सेंथिल बालाजी पर पिछली सरकार जिसमें वो परिवहन मंत्री थे, उनके कार्यकाल में हुए घोटाले को लेकर ईडी पूछताछ कर रही है। सेंथिल के खिलाफ ये कार्रवाई ईडी तमिलनाडु की पिछली सरकार में परिवहन विभाग में जॉब फॉर कैश घोटाले को लेकर की जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार बालाजी पर तमिलनाडु की पिछली एआईएडीएम के सरकार में साल 2011-16 मे परिवहन विभाग में हुई भर्तियों में घोटाला हुआ तब सेंथिल परिवहन मंत्री थे। इस मामले में मार्च 2021 में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications