दिग्गज नेता पीसी चाको ने कांग्रेस छोड़ी, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है, लेकिन कांग्रेस की अंदरुनी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में कांग्रेस के नाराज नेताओं के ग्रुप G-23 ने पार्टी हाईकमान की टेंशन बढ़ाई थी। वहीं अब कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है, जहां वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। साथ ही अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।

Recommended Video

      PC Chacko ने छोड़ी Congress, Sonia Gandhi को भेजा इस्तीफा - कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
      पीसी

      इस्तीफे की घोषणा के साथ पीसी चाको ने कहा कि मैं पिछले कई दिनों से इस फैसले पर विचार-विमर्श कर रहा था। मैं केरल से आता हूं जहां कांग्रेस पार्टी है ही नहीं, वहां पर दो पार्टियां हैं कांग्रेस (I) और कांग्रेस (A), इन दोनों पार्टियों के बीच एक को-ऑर्डिनेशन कमेटी है, जिसे आप प्रदेश कांग्रेस कमेटी कह सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि केरल में महत्वपूर्ण विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। लोग चाहते हैं कि कांग्रेस वापस आए, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में गुटबाजी है। मैं हाईकमान से गुटबाजी को खत्म करने के लिए कह रहा था, लेकिन वो दोनों गुटों के तर्क से संतुष्ट है।

      चाको ने आगे कहा कि कांग्रेस एक महान पार्टी है। कांग्रेस का कार्यकर्ता होना प्रतिष्ठित की बात है लेकिन आज केरल में कोई भी व्यक्ति कांग्रेस का आदमी नहीं है। जो भी लोग हैं वो या तो I ग्रुप के हैं या फिर A ग्रुप के, इसलिए उन्होंने पार्टी को छोड़ने का फैसला लिया है। उनके मुताबिक कांग्रेस हाईकमान गुटबाजी पर मूकदर्शक बना हुआ, जिस वजह से इसका कोई हल नहीं हो पा रहा है।

      वोटिंग में एक महीने से कम का वक्त
      पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु के अलावा केरल में भी विधानसभा के चुनाव हैं। चुनाव आयोग ने इस बार विधानसभा चुनाव सिर्फ एक चरण में करवाने का फैसला लिया है, जिसके तहत 6 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि 2 मई को रिजल्ट आएंगे। वहीं बीजेपी भी केरल में जी-जान से जुटी हुई है। हाल ही में मेट्रोमैन ई श्रीधरन ने केरल में बीजेपी के दामन को थामा था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+