3 सांसदों की मांग, लोकसभा के खर्चे पर नशा मुक्ति केंद्र भेजे जाएं आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। आज कुछ सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर उनकी नशे की लत छुड़ाने के लिए रिहैब सेंटर यानी नशा मुक्ति केंद्र भेजने की मांग की है। चिट्ठी लिखकर गुजारिश करने वालों सांसदों में प्रेम सिंह चंदूमाजरा, हरिंदर खालसा और महेश गिरि शामिल हैं।

...तो संसद में शराब पीकर आते हैं आप सांसद भगवंत मान !

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही संसद की सुरक्षा के खिलवाड़ वाले वीडियो के मामले में संसदीय जांच समिति पहले ही जांच कर रही है। किरीट सोमैया के नेतृत्व में बनी समिति कल उनके खिलाफ कार्रवाई पर डिसीज़न लेगी। एएनआई के मुताबिक, जांच समिति इस मामले में भगवंत के खिलाफ एक्शन लेगी।

भगवंत मान ने पार्लियामेंट जाते वक्त लाइव वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया था। वीडियो में संसद में एंट्री के सारे सिक्योरिटी चेक प्वाइंट्स नजर आ रहे हैं। इस मामले पर लोकसभा स्पीकर ने भी कहा था कि यह गंभीर मामला है। क्या एक्शन लिया जाए, इसके लिए वह सभी सांसदों से बात कर रही हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी की क्या प्रतिक्रिया रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+