सेल्फी का शौक पड़ा महंगा, लगी 8 लाख की चपत

लुधियाना। सेल्फी का क्रेज लोगों में हद से आगे बढ़ गया है। लोग सेल्फी लेने के लिए खतरनाक कदम उठा लेते हैं। हादसे भी कई बार हुए, लेकिन लोगों ने सबक नहीं ली। सेल्फी के चक्कर में एक और हादसा सामने आया है, जहां महिला को 8 लाख की चपत लग गई।

selfie

घटना पंजाब के लुधियाना की है, जहां महिला को सेल्फी लेने का शौक की कीमत 8 लाख गंवाकर चुकानी पड़ी। दरअसल लुधियाने के मोहिनी रिसार्ट में एक शादी समारोह के दौरान महिला अपनी दोस्तों के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त थी। सेल्फी लेने में महिला इतनी व्यस्त थी कि उसे पता भी नहीं चला कि कोई उसका पर्स लेकर चपंत हो चुका है। थोड़ी देर बाद जब वो पीछे मुड़ी तो पता चला कि उसका बैग गायब हो चुका है।

सेल्फी पर लगी पाबंदी, अब पर्यटन केंद्रों पर दिखेंगे 'सेल्फी डेंजर जोन'

महिला के भाई राजन शर्मा ने बताया कि उस बैग में करीब 8 लाख रुपए की ज्वैलरी और कैश थी। पुलिस ने जब CCTV फुटेज चेक की तो पता चला की 11 साल के एक बच्चे ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+