बिहार रेल हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी ने जाहिर किया दुख

नई दिल्ली। बिहार में सीमांचल एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के बाद हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि सीमांचल एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने की वजह से इस हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हुई है उससे मैं काफी दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। मैं कामना करता हूं कि जल्द से जल्द घायल स्वस्थ्य हो जाए। पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन हादसे के बाद मौके पर लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं।

modi

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील

वहीं हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दुख जाहिर किया है। हादसे पर दुख जाहिर करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया बिहार में हुए रेल हादसे से बहुत आहत हूं| पीड़ित परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करें। इससे पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी हादसे पर दुख जाहिर की है। उन्होंने घायलों के प्रति संवेदना व्यक्ति करते हुए आला अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौके पर घायलों को हर संभव मदद कराई जाए।

राहत और बचाव कार्य

घटना के बाद मौके पर एनडीआरएफ की दो टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल के कार्यालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है, लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। रेलवे की अडिशनल डायरेक्टर जनरल पीआर स्मित वत्स शर्मा ने बताया कि हम राहत और बचाव कार्य पर ध्यान दे रहे हैं।

सुबह-सुबह हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस के 11 कोच पटरी से उतरे गए, जिसमे 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह हादसा सोनपुर डिविजन में हुआ, जब ट्रेन मेहनार रोड से तकरीबन 3.52 बजे गुजर रही थी। जो कोच पटरी से उतर गए हैं उसमे स्लीपर के तीन कोच, एस-8, एस10, जनरल का एक कोच और एक एसी-बी 3 कोच शामिल है। मौके पर सोनपुर और बरौनी में स्थित अस्पतालों में डॉक्टरों की एक टीम को भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+