'बस हम दो होंगे...', सीमा हैदर ने सचिन के साथ शेयर की ऐसी न्यू बेडरूम फोटो कि हो गई वायरल
सीमा हैदर जब से पाकिस्तान से भारत के ग्रेटर नोएडा अपने पबजी वाले प्यार सचिन मीणा को पाने के लिए आई हैं, तब से वो लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लगातार सीमा हैदर और उनके पति सचिन मीणा की फोटोज और वीडियो वायरल होते रहते हैं।
सीमा हैदर का इन दिनों एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सचिन के साथ दिखाई दे रही हैं। सीमा हैदर ने दावा किया है कि उनका और सचिन मीणा का एक नया घर बन रहा है।

सीमा हैदर ने अपने नए बनने वाले बेडरूम से अपनी और सचिन की तस्वीरों को शेयर कर कहा कि ये कमरा सिर्फ हम दोनों का होगा। सीमा ने कहा कि, इस कमरे में सिर्फ मैं और सचिन रहेंगे। इसी के साथ सीमा हैदर के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
सीमा हैदर ने कहा है कि, इस कमरे में हम दोनों ही रहेंगे। बच्चे चाहे तो वो भी हमारे साथ रह सकते हैं। नहीं तो वो दूसरे कमरे में रहेंगे। सीमा ने कहा कि, 'मुझे बहुत खुशी है कि मेरे और सचिन का अपना नया बेडरूम होगा। अभी फिलहाल घर में सिर्फ दो रही कमरे हैं और परिवार बड़ा है। इसलिए दो कमरों में रहने में परेशानी हो रही थी। लेकिन अब जल्द ही हमारा नया घर बनकर तैयार हो जाएगा।'
सीमा ने कहा कि वो अपने नए कमरे में सचिन के साथ रहने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। सीमा हैदर और सचिन को उनके नए घर के लिए कमेंट में लोग बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप दोनों हमेशा ऐसे ही खुश रहिए। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'हार्दिक शुभकामनाएं।'
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,'' कुछ दिन पहले तक तो सीमा और सचिन के पास खाने के पैसे नहीं थे। अब इतना पैसा आ गया कि घर बन रहा है।'' एक यूजर ने लिखा, 'भगवान करे, आप लोगों की जोड़ी सलामत रहे।'
जानिए सीमा हैदर के बारे में?
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर जुलाई 2023 से अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के साथ भारत में अवैध तरीके से रहने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। 1996 में पाकिस्तान के सिंध में जन्मी सीमा गुलाम हैदर, सचिन से मिलने से पहले एक विवाहित महिला थीं। सीमा भारत अपने चार छोटे-छोटे बच्चों को लेकर आई हैं।
सीमा की प्रेम कहानी 2019 में शुरू हुई जब ऑनलाइन गेम PUBG खेलते समय उसकी मुलाकात भारत के ग्रेटर नोएडा के निवासी सचिन मीणा से हुई। समय के साथ उनका रिश्ता बढ़ा और दोनों ने मार्च 2023 में नेपाल के मंदिर में शादी कर ली।
मई 2023 में सीमा अपने चार बच्चों के साथ, दुबई और नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत की यात्रा पर निकली। वह एजेंटों को रिश्वत देकर भारत-नेपाल सीमा पार करने में कामयाब रहीं। 13 मई, 2023 को वह ग्रेटर नोएडा पहुंची जहां सचिन ने उसके लिए किराए का मकान लिया था। जिसके बाद ये बात पुलिस तक पहुंची और मामले की जांच एसआईटी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications