Seema-Sachin: कैमरे पर भी प्यार का इजहार करने वाले सीमा-सचिन ने बनाई मीडिया से दूरी, गेट पर चिपकाया नोटिस
Seema Sachin News: सचिन मीणा के प्यार में पाकिस्तान छोड़कर ग्रेटर नोएडा आकर बसी सीमा हैदर मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक छाई हुई हैं। कैमरे के सामने भी अपना प्यार का इजहार करने वाले सीमा और सचिन ने लेकिन अब मीडिया से दूरी बना ली है।
सोशल मीडिया एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जो कि सीमा हैदर और सचिन के घर के गेट के बाहर चिपका हुआ है, जिसमें वो मीडिया से गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं।

कैमरे से बनाई दूरी!
दरअसल, जब से पाकिस्तानी सीमा हैदर नेपाल के जरिए अवैध तरीके से भारत आई हैं और यूपी के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ रहने लगी है, तब से जांच एजेंसियों के रडार से लेकर मीडिया के कैमरों तक सब की नजर सीमा-सचिन पर हैं।
बीते दिनों अचानक सीमा हैदर की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनको घर पर ड्रीप लगाई गई थी। वहीं ए़टीएस ने भी उनके उनके ताबड़तोड़ पूछताछ की। ऐसे में अब सचिन के घर के दरवाजे पर एक नोटिस चिपका दिखा है, जिसमें मीडिया को परिवार ने निजता का हवाला दिया है।
मीडिया से परिवार परेशान, लगाया नोटिस
असल में मीडिया की उनके घर में लगातार मौजूदगी के बाद पूरा परिवार परेशान हो गया था। इसी बीच सीमा हैदर की तबीयत भी खराब हो गई थी। ऐसे में मीडिया से परेशान होकर सचिन के परिवार में अपने गेट के बाहर एक पोस्टर चिपका दिया, लिखा Media Please Respect My Privacy और नीचे मीणा फैमिली लिखा है।
पाकिस्तान से सचिन के पीछे आई सीमा हैदर अपने चार बच्चों को भी भारत लाईं है। सचिन और सीमा को पबजी गेम खेलते-खेलते प्यार हो गया था, जिसके बाद दोनों ने नेपाल में मुलाकात की। इसके बाद प्लान बनाकर सीमा अपने चारों बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत आ गईं।
सीमा ने मांगी भारतीय नागरिकता
हालांकि सीमा फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। इसके अलावा जांच एजेंसियां भी सीमा और सचिन से लगातार पूछताछ कर रही है। हाल ही में खबर सामने आई थी कि सीमा को वापस पाकिस्तान भेजा जा सकता है। वहीं सीमा ने दया याचिका दायर कर भारतीय नागरिकता की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications