Video: सूरह फातिहा या मुस्लिम धर्म का कोई कलमा सुना दीजिए? पत्रकार के सवाल पर 'Sorry' बोलने लगी सीमा
Seema Haider And sachin meena News: पाकिस्तान के कराची की सीमा हैदर और भारत के ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी सुर्खियों में है। भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद से सीमा हैदर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
सोशल मीडिया पर कई लोग अब सीमा हैदर पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सीमा हैदर से सूरह फातिहा या मुस्लिम धर्म का कोई कलमा सुनाने को कहा जाता है, लेकिन वो इसका जवाब नहीं दे पाती हैं।

वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोग सीमा के मुसलमान होने पर भी सवाल उठा रहे हैं। वीडियो में सीमा बोलती है कि वो सिर्फ अपने पति और ससुर को जानती थी। ससुर की दो बीवी हैं, जिसमें से एक से बेटी और दूसरे से बेटा है।
वीडियो में पत्रकार सीमा से पूछता है कि क्या आपने कभी भी नमाज पढ़ी है...? सीमा ने कहा, 'रमजान में पढ़ी थी। लेकिन नॉर्मल नहीं पढ़ती हूं।'
इसके बाद रिपोर्टर इस्लाम से जुड़े सवाल पूछते हुए कहता है, आप सूरह फातिहा सुना दीजिए...? सीमा कहती है, ''सॉरी सर, नहीं जानती।'' फिर रिपोर्टर कहता है कोई नहीं मुस्लिम धर्म का कोई भी कलमा ही सुना दीजिए...? सीमा कहती है, ''सुना दूं, जी सूरह आती है लेकिन मैं भूल गई हूं। सॉरी सर।''
इस वीडियो को शेयर कर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, ''मुसलमानों का छोटा से छोटा बच्चा इस्लाम से जुड़े इन बेसिक सवालों का जवाब आराम से दे सकता है जबकि पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर को सूरह फातिहा तक नहीं आता! जांच एजेंसियों को इस मैडम कि गहनता से जांच करनी चाहिए! कहीं कुछ ऐसी बात तो नहीं जिसे इसके द्वारा छुपाया जा रहा हो...।''
एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, ''भारत सरकार को इस पाकिस्तानी महिला की जांच करवानी चाहिए , जो मुस्लिम होने का दावा करती है, उसे सूरह फातिहा नहीं आती , हम्दो सना नही आती, जबकि मुस्लिम के छोटे छोटे बच्चो को सूरह फातिहा याद है।''
एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'सूरह फातिहा नहीं आता तो ये मुस्लिम कैसे हो सकती है।' एक यूजर ने लिखा,'देश के लिए ये औरत खतरा है।'












Click it and Unblock the Notifications