Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP: कोहरे के कारण अटकी स्पेशल ट्रेन फिर से चलेगी, महाकुंभ का सफर होगा आसान

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली स्‍पेशल ट्रेने जो कोहरे और महाकुंभ 2025 के करण निरस्‍त की गई तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेने पुनः चलेगी। निम्नलिखित गाड़िया पुनः अपने पुराने समय, ठहराव, पथ एवं कोच कंपोजिशन के साथ चलेगी।

गाड़ी संख्या 09451 गांधीधाम - भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल हर शुक्रवार 28.02.25 से अगले आदेश तक गांधीधाम जंक्शन से चलेगी।

Indore

गाड़ी संख्या 09452 भागलपुर - गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल हर सोमवार 03.03.25 से अगले आदेश तक भागलपुर जंक्शन से चलेगी।

गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद - पटना साप्ताहिक स्पेशल हर बुधवार 05.03.25 से 25.06.25 तक अहमदाबाद जंक्शन से चलेगी।

गाड़ी संख्या 09448 पटना - अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल हर शुक्रवार 07.03.25 से 27.06.25 तक पटना जंक्शन से चलेगी।

गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद - दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल हर शुक्रवार 28.02.25 से 27.06.25 तक अहमदाबाद जंक्शन से चलेगी।

गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा - अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल हर सोमवार 03.03.25 से 30 .06.25 तक दरभंगा जंक्शन से चलेगी।

ट्रेनों की अद्यतन सूचना के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे में ब्‍लॉक के कारण ट्रेने प्रभावित

उत्‍तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के हिरनोदा-फुलेरा-भांवसा खंड में स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग के प्रावधान हेतु प्रस्तावित ब्लॉक के कारण दो ट्रेने आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी जिसका विवरण निम्‍नानुसार है:-

गाड़ी संख्या 07020 हैदराबाद-जयपुर स्‍पेशल 31.01.25 को हैदराबाद से चलने वाली आंशिक रूप से अजमेर- जयपुर के मध्य निरस्‍त रहेगी।

गाड़ी संख्या 07019 जयपुर-हैदराबाद स्‍पेशल 02.02.25 को जयपुर से चलने वाली आंशिक रूप से जयपुर-अजमेर के मध्य निरस्‍त रहेगी।

ट्रेनों की अद्यतन सूचना के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक के कारण दो ट्रेने प्रभावित

उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक 3 के वॉशेबल एप्रन निर्माण कार्य के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव किया गया है।

तत्काल प्रभाव से 03 फरवरी, 2025 तक गाडी संख्या 22209/22210 मुम्बई सेंट्रल नई दिल्ली मुम्बई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस नई दिल्ली के स्थान पर हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक जाएगी तथा वहीं से चलेगी से चलेगी।

ये भी पढ़े- MP News: ग्वालियर मेले से गाडियां खरीदने पर 50 प्रतिशत की छूट, CM मोहन यादव का ऐलान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+