'वो बहुत बड़ी साइको है, मुसलमान से हिंदू बनी आगे वो...', सीमा हैदर की बचपन की सहेली ने खोली पोल
Seema Haider Friend Video: पाकिस्तान के कराची से नेपाल के रास्ते अवैध तरीक से अपने चार बच्चों को लेकर भारत आई सीमा हैदर की प्रेम कहानी सुर्खियों में है। सीमा हैदर को पबजी खेलते हुए उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से प्यार हो गया था। उनके साथ रहने के लिए सीमा जून 2023 में भारत आ गईं।
जैसे-जैसे आप सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी की गहराई में उतरते हैं, यह उतनी ही फिल्मी हो जाती है। पिछले कुछ दिनों से यह जोड़ी सुर्खियां बटोर रही है। सीमा हैदर पर कई सवाल भी उठाए जा रहे हैं। अब पाकिस्तान से सीमा की बचपन की सहेली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सीमा को 'साइको' कह रही हैं।

इस वीडियो को पाकिस्तान यूट्यूब चैनल Syed Basit Ali के चैनल पर अपलोड किया गया है। वीडियो पर लाखों व्यूज हैं। वीडियो को कई यूजर्स ने #SeemaHaider के साथ ट्विटर पर भी शेयर किया है।
वीडियो में सीमा हैदर की बचपन की दोस्त कहती है, 'वो (सीमा) बहुत बड़ी साइको थी...कोई छोटी-मोटी नहीं, बहुत बड़ी वाली साइको थी। वो सौ बदमाश हो, वो एक बदमाश थी...। वो जाने दो उसके पास, उसे भी तो पता चले।''
वीडियो में दिख रही महिला कहती है, ''मैं सीमा की बचपन की दोस्त हूं। वो मुझे वीडियो देखकर ऐसा पहचाने गी कि उसके पांव के नीचे से जमीन निकल जाएगी। सबसे ज्यादा उसे क्रिकेट का गेम खेलना पसंद था। पबजी से भी ज्यादा वो क्रिकेट खेलना पसंद करती थी। गेम खेलने के लिए वो बहुत बड़ी वाली साइको है।''
सीमा की दोस्त आगे कहती हैं, 'सीमा धोखेबाज है। वो जो पाकिस्तान के साथ धोखा कर रही है, इसलिए मैं उसके खिलाफ हूं और उसको एक्सपोज करना चाह रही हूं। वो मुसलमान छोड़कर हिंदू बन गई है, कोई और मिलेगा तो हिंदू छोड़कर कुछ और भी बन सकती है। वो कुछ भी कर सकती है।''
उसने आगे कहा, 'वो बहुत ज्यादा शातिर है। जो अपने धर्म और देश के साथ धोखा कर सकती है, वो किसी के साथ भी धोखा कर सकती है।' वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि सीमा का कई लड़कों के साथ चक्कर था। वो सिगरेट भी पीती थी।












Click it and Unblock the Notifications