Watch Video: व्हीलचेयर देख गुड़गांव के रेस्तरां ने दिव्यांग महिला को नहीं दी एंट्री, अब हो रही थू-थू
गुड़गांव, 13 फरवरी। पिछले साल सितंबर में दिल्ली के एक मशहूर रेस्टोरेंट ने महिला को सिर्फ इसलिए एंट्री देने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वो साड़ी पहनकर आई थीं। हालांकि काफी हंगामा मचने के बाद रेस्तरां को माफी मांगनी पड़ी। अब ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सटे गुड़गांव से सामने आया है, जहां एक दिव्यांग महिला को रेस्तरां में एंट्री देने से मना कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है। इसे लेकर अब रेस्टोरेंट की काफी थू-थू हो रही है।
Recommended Video

व्हीलचेयर देख नहीं दी एंट्री
दरअसल, ये सब तब शुरू हुआ जब शुक्रवार को दिव्यांग महिला सृष्टि पांडेय अपने सबसे अच्छे दोस्त और उनकी फैमली के संग गुड़गांव के एक लोकप्रिय रेस्तरां में डिनर के लिए गईं। कथित रूप से रेस्तरां के मालिक ने सृष्टि पांडेय को व्हीलचेयर के साथ अंदर आने से रोक दिया। रेस्तरां का करना था कि इससे उनके अन्य ग्राहकों को परेशानी होगी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जहां सृष्टि के दोस्त रोस्तरा कर्मचारी से बात करते नजर आ रहे हैं।

गुड़गांव का है सबसे पॉश रेस्तरां
इस मामले पर सृष्टि पांडेय ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, 'मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त और उसके परिवार के साथ बाहर जाने का फैसला किया, गुड़गांव के सबसे पॉश साइबरहब का रास्ता रेस्तरां गए और 4 लोगों के लिए एक टेबल मांगी। मैनेजर ने हमें दो बार नजरअंदाज किया लेकिन बाद में कहा कि व्हीलचेयर अंदर नहीं जाएगी, क्योंकि इससे अन्य ग्राहकों को परेशानी होगी'।

दोस्त की फैमिली के साथ गई थी रेस्टोरेंट
यह मामला सबसे पहले उस समय सामने आया जब सृष्टि पांडेय ने पूरा वाकये की जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'मैं कल रात अपने सबसे अच्छे दोस्त और उसके परिवार के साथ अपने 'रास्ता गुड़गांव' गई थी। इतने लंबे समय में यह मेरी पहली आउटिंग में से एक थी और मैं मजे करना चाहता थी। भैया (मेरे दोस्त के बड़े भाई) ने चार लोगों के लिए एक टेबल मांगी। डेस्क पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे दो बार नजरअंदाज किया।'

'मुझे देखकर नहीं दी गई एंट्री'
अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'उसने (कर्मचारी) ने मेरी ओर इशारा करते हुए कहा कि 'इनकी वजह से अंदर ग्राहक परेशान हो जाएंगे'। उसने हमें एंट्री देने से मना कर दिया। यह जवाब एक अजीबोगरीब फैंसी जगह के कर्मचारियों से आया है। काफी बहस के बाद उसने हमें बाहर बैठने के लिए एक टेबल दिया। बाहर बैठना थोड़ा अजीब था, ठंड हो रही थी और मैं ठंड में ज्यादा देर तक बाहर नहीं बैठ सकती क्योंकी मेरी बॉडी में ऐंठन हो जाती है। ये वास्तव में मेरे लिए खतरनाक था।'

ट्वीट में बयां किया दर्द
अपने अगले ट्वीट में सृष्टि पांडेय ने लिखा, 'फिर भी मुझे बाहर क्यों बैठाया जाए? बाकी सब से अलग? अगर हमें बाहर बैठने की जगह चाहिए होती तो हम मांगते? लेकिन क्या मैं तुम्हारे लिए इतनी बड़ी परेशानी बन रही हूं, मुझे हमेशा छोटी-छोटी बातों के लिए क्यों लड़ना पड़ता है? मुझे सार्वजनिक स्थान पर प्रवेश से वंचित क्यों किया गया? मेरी एंट्री को ऐसे ही नकार देने वाले वे कौन होते हैं?'

'मुझे घिन महसूस हो रही'
सृष्टि ने लोगों से कुछ भावुक सवाल करते हुए लिखा, 'क्या मुझे तभी बाहर जाना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए? क्योंकि जाहिर तौर पर मैं दूसरों के जैसी नहीं हूं। क्योंकि मैं दूसरों के लिए "परेशानी" का कारण हूं? क्योंकि उनका मूड मुझे देखकर "खराब" हो जाता है। मेरा दिल टूट गया, बेहद शर्म की बात है, मुझे घिन महसूस हो रही है।' सृष्टि ने होटल कर्मचारी के साथ हुई बहस का वीडियो भी शेयर किया है, जिसे देख रेस्तरां पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
यह भी पढ़ें: करीना कपूर ने बताया अपने वेजेटरियन ब्वॉयफ्रेंड का किस्सा, जिसे उनके पिता ने नॉन-वेज रेस्तरां में बुला लिया












Click it and Unblock the Notifications