हिल स्‍टेशनों पर जुटी पर्यटकों की भीड़ तो स्‍वास्‍थ मंत्रालय ने दी चेतावनी लागू की जा सकती हैं पाबंदियां

नई दिल्‍ली, 6 जुलाई। कोरोना की दूसरी लहर ने हजारों परिवारों को जख्‍म दिए। कुछ दिनों पहले अस्‍पताल में बेड और ऑक्‍सीजन न मिलने पर कोरोना मरीज सड़कों पर दम तोड़ रहे थे। कोरोना के कारण मौत के मंजर को सब एक बार फिर भुला चुके हैं। दिल्‍ली समेत अन्‍य शहरों की बाजारों और हिल स्‍टेशनों पर पर्यटकों की लगी भीड़ ये ही सच बयां कर रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी चेतावनी दी है कि कोरोना प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए पर्यटक निकल रहे हैं ऐसे में फिर से बंदिशें लागू की जा सकती हैं।

pic

Recommended Video

    Hill Stations पर जुटी पर्यटकों की Crowd, Health Ministry ने दी ये चेतावनी | वनइंडिया हिंदी

    सूत्रों के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शिमला और मनाली में COVID के उचित व्यवहार के बड़े पैमाने पर उल्लंघन पर हिमाचल प्रदेश सरकार को पत्र लिखा है। इसके साथ ही स्‍वास्‍थ मंत्रालय ने हिल स्टेशनों में लोगों की भारी भीड़ की तस्‍वीरें शेयर की हैं। मनाली, शिमला समेत अन्‍य हिल स्‍टेशनों की तस्‍वीरें हैं जिसमें लोग मास्‍क और सोशल डिस्‍टेसिंग का पालन नहीं करते नजर आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने ये तस्‍वीरें साझा करते हुए कहा कि कोविड-19 के उचित व्यवहार का घोर उल्लंघन अब तक के लाभ को कम कर सकता है। हिल स्टेशनों की तस्‍वीरें भयावह हैं। लो नियमों का पालन करते हैं तो एक बार फिर पाबंदियों मे दी गई ढील सरकार वापस ले सकती है।

    lovebhargav

    स्‍वास्‍थ मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने कहा 'अब तक कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में मिली बढ़त को कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने वाले लोग खत्म कर सकते हैं।' उन्‍होंने कहा 'लोग हिल स्टेशनों पहुंच रहे हैं वहां लोग कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो नहीं कर रहे है। ऐसे में सरकार एक बाद फिर दी गई ढील को वापस भी ले सकती हैं।' उन्‍होंने चेताया कोरोना की दूसरी लहर अभी गई नहीं है अभी प्रकोप कम हैं लेकिन सीमित स्‍तर पर मौजूद है। वर्तमान समय में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या अब 5 लाख से भी कम हो चुकी है लेकिन उन्होंने अब भी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और सिक्किम को चिंताजन स्थिति बताइ है। इन राज्यों में अब भी 10 प्रतिशत से ज्यादा की पॉजिटिविटी रेट के साथ नए केस मिल रहे हैं।

    दिल्‍ली में सामने आए 79 नए केस

    वहीं देश की राजधानी दिल्‍ली की बात करें तो मंगलवार को दिल्ली में 79 कुल नए केस दर्ज हुए और 154 ठीक हुए और 4 की कोरोना के चलते मौत हो गई। इन नए मामलों को मिला कर अब दिल्‍ली में कल सक्रिय मामले: 833 है। 14,08,853 लोग अब तक कोरोना से स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।वहीं दिल्‍ली में अब तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्‍या 25,001 हो चुकी है।

    वहीं ICMR के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने कहा लोगों को COVID-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना चाहिए। कोवैक्सिन बूस्टर खुराक उपलब्धता पर आईसीएमआर डीजी डॉ बलराम भार्गव। ने बताया CMR यह वैज्ञानिक विचार चरण में है, प्रभावकारिता अभी तक ज्ञात नहीं है।

    https://hindi.oneindia.com/photos/everyone-will-be-scared-see-pictures-of-manali-oi64042.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+