रणवीर ने दीपिका की तस्वीर पर किया ऐसा कमेंट, अभिनेत्री ने दिखाई झाड़ू
मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक है। दोनों आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी ये दोनों एक दूसरे की फोटो पर कमेंट करते हैं तो कभी एक दूसरे के साथ वीडियो और तस्वीर साझा करते हैं। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है।

दरअसल दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी। उन्होंने इस तस्वीर को काफी क्लोज एंगल से लिया है। तस्वीर को शेयर किए जाने के कुछ देर बार ही उनके फैंस इसपर कमेंट करने लगे। तो ऐसे में इसपर रणवीर सिंह कमेंट ना करें, ये तो हो नहीं सकता। रणवीर ने दीपिका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'और पास'।
रणवीर के इस कमेंट को अभी तक 16,637 लोगों ने लाइक किया है। उनके कमेंट पर 270 लोगों ने भी कमेंट किया है। दीपिका ने भी रणवीर के कमेंट का तुरंत जवाब दिया और लिखा, 'अच्छा!? घर आजा... मैं बताती हूं!' दीपिका का ये कमेंट उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। कई लोग उनके इस कमेंट की तारीफ भी कर रहे हैं।

बता दें दीपिका पादुकोण जल्द ही मेघना गुल्जार की फिल्म 'छपाक' में दिखाई देंगी। ये फिल्म एसिड हमले की पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। इसमें दीपिका लक्ष्मी का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा वह फिल्म '83' में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाएंगी। शादी के बाद पहली बार दीपिका और रणवीर किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications