देशद्रोह के मामले में कन्हैया कुमार और उमर खालिद के खिलाफ चार्जशीट जल्द: दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली। साल 2016 के देशद्रोह मामले में दिल्ली पुलिस जल्द ही जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उमर खालिद के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करेगी। दिल्ली पुलिस अनिर्बान भट्टाचार्य और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी देशद्रोह के मामले में आरोप पत्र दाखिल करेगी। बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने इसकी जानकारी दी।

sedition case chargesheet soon against kanhaiya kumar and umar khalid says delhi police chief

कन्हैया कुमार, उमर खालिद और भट्टाचार्य को साल 2016 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु की फांसी के खिलाफ एक आयोजन के आरोप में देशद्रोह मामले में गिरफ्तार किया गया था। तीनों की गिरफ्तारी का जमकर विरोध हुआ था और दिल्ली पुलिस पर बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगा था। जेनयू के छात्रों ने भी इस गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाई थी और वे सड़कों पर उतर आए थे।

इस मामले के बारे में दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने कहा कि ये केस अंतिम चरण में है। इसकी जांच में काफी मुश्किलें आईं, पुलिस को कई राज्यों में जाकर बयान दर्ज करना पड़ा था। इस केस में जल्द ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। बता दें कि इस कार्यक्रम में देशविरोधी नारे लगाने का आरोप भी लगा था। जबकि जेल से बाहर आने के बाद कन्हैया कुमार और उमर खालिद ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+