मार्शलों से धक्का-मुक्की: सुरक्षा अधिकारियों ने सांसदों पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'मेरा दम घुटने लगा था'

नई दिल्ली, 12 अगस्त। संसद का मानसून सत्र बुधवार को तय तारीख से दो दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। हंगामेदार रहे पूरे मानसून सत्र को लेकर सत्ता पक्ष ने विपक्षी सांसदों पर हमला बोला है। एक तरफ जहां सत्तारूढ़ दल भाजपा के सांसद कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को बाधित करने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं, विपक्ष ने केंद्र सरकार पर सवालों से बचने का आरोप लगाया। इस बीच सदन में महिला सुरक्षाकर्मी से धक्का-मुक्की का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

Recommended Video

    Parliament Monsoon Session: MPs-Marshal के बीच धक्कामुक्की का Video आया सामने | वनइंडिया हिंदी
    Security officers made serious allegations against MPs complained to RajyaSabha Secretariat

    सदन में सुरक्षा सहायक-ग्रेड 2 के पद पर तैनात अक्षिता भट्ट ने अब अपने साथ हुई घटना की लिखित शिकायत राज्यसभा सचिवालय तक पहुंचाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में विपक्ष के सांसदों पर कई तरह के संगीन आरोप लगाए हैं। अक्षिता का सबसे बड़ा आरोप ये है कि दो महिला सांसदों ने उनका बांह पकड़कर वहां घसीटा था। अक्षिता ने अपनी लिखित शिकायत में कहा कि दोनों महिला सांसद अपने पुरुष साथियों की मदद करना चाहती थीं ताकि वो सुरक्षा घेरे को तोड़ सकें।

    'जबरदस्ती घसीटा'
    अक्षिता भट ने आगे कहा, विरोध प्रदर्शन में लगे कुछ पुरुष सांसद मेरी ओर दौड़े और सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की। जब मैंने विरोध किया तो सांसद छाया वर्मा और फूलो देवी नेताम आगे बढ़ीं और पुरुष सांसदों को आक्रामक रूप से सुरक्षा घेरा तोड़ने और टेबल तक पहुंचने का रास्ता बनाया। दोनों महिला सांसदों ने अपने पुरुष समकक्षों को सुरक्षा घेरा तोड़ने में मदद करने के प्रयास में मेरी बाहें खींचकर मुझे शारीरिक रूप से जबरदस्ती घसीटा।

    यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू : कांग्रेस ने भाजपा को आदिवासी विरोधी सरकार बताया तो हुआ हंगामा

    मेरा दम घुटने लगा था...
    अक्षिता भट के अलावा, राज्यसभा सचिवालय को लिखे खत में सुरक्षा सहायक जीआर - I पद पर तैनात राकेश नेगी ने कहा, 11 अगस्त, 2021 को मुझे आरएस चैंबर के अंदर मार्शल की ड्यूटी करने के लिए तैनात किया गया था। सांसद एलमारन करीम और अनिल देसाई ने मार्शलों द्वारा सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान एलमारन करीम ने मुझे सुरक्षा घेरा से बाहर निकालने के लिए मेरी गर्दन पकड़ ली, जिससे थोड़ी देर के लिए मेरा दम घुट गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+