केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के बंगले पर तैनात सुरक्षा गार्ड निकला कोरोना पॉजिटिव
मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के बंगले पर तैनात सुरक्षा गार्ड के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आरपीआई (ए) के एक पदाधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री आठवले बांद्रा ईस्ट में रहते हैं। पार्टी पदाधिकारी ने बताया, "सुरक्षागार्ड के पांच दिन पहले संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वह राज्य संचालित अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका उपचार चल रहा है।"

अठावले ने बताया कि उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड ने लगभग पांच दिन पहले टेस्ट कराया था। उसे एक राज्य सराकार द्वारा संचालित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है। गार्ड में कोरोना वायरस के लक्षण देखे गए थे, जिसके बाद उसे टेस्ट कराने के लिए अस्पताल भेजा गया था। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अठावले के नेतृत्व वाले अधिकारी ने कहा, जब हमने कल उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की, तो हमें पता चला कि वह अस्पताल में भर्ती हो रहा है।
इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाडट के यहां पर तैनात पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने एहतियातन खुद को क्वारंटाइन कर लिया। दरअसल, जितेंद्र आव्हाड के सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी का टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद सोमवार को उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और अन्य स्टाफ समेत 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।हालांकि उनका कोविड-19 परीक्षण हो चुका है और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 14 कोरोना पॉजिटिव में मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ की सुरक्षा में तैनात गार्ड, हेल्पर और अन्य स्टाफ है। ये सभी 14 केस मुंब्रा में सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications