असम में बंपर 85 फीसदी वोटिंग, पश्चिम बंगाल में 82 फीसदी मतदान
गुवाहटी। आज असम और पश्चिम बंगाल राज्यों के विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चल रहा मतदान समाप्त हो गया। असम में आज 61 सीटों के वोटिंग हो रही थी तो वहीं बंगाल के तीन जिलों के 31 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहे थे।
जानकारी के मुताबिक असम में छिटपुट घ्रटनाओं के बीच भी बंपर वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक असम में शाम 5 बजे तक 85 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल में शाम पांच बजे तक 81.6 फीसदी मतदान हुआ है।इसी बीच खबर आयी है कि पश्चिम बंगाल के बांकुरा में मतदान के बीच एक देसी बम फेंके जाने की खबर है।
मतदान के मद्दे नजर दोनों राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। असम के आज दूसरे चरण में 13 जिलों के 61 निर्वाचन क्षेत्रों के 12,699 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे।
525 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
आज जिन लोगों की प्रतिष्ठा दांव है उनमें असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत (बरहामपुर), मौलाना बदरुद्दीन अजमल (एआईयूडीएफ, सलमारा दक्षिण), कृषि मंत्री रकीबुल हुसैन (कांग्रेस, समगुड़ी), हिमांत बिस्वा सरमा (भाजपा, जलुकबाड़ी) और पूर्व असम भाजपा अध्यक्ष सिद्धार्थ भट्टाचार्य (गुवाहाटी पूर्व) जैसे नामचीन हस्तियां शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications