अनिल अंबानी के खिलाफ SEBI का बड़ा एक्शन, 25 करोड़ जुर्माने के साथ लगा 5 साल का बैन, जानें क्यों?
Anil Ambani SEBI: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी SEBI ने उद्योगपति बिजनेसमैन अनिल अंबानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मार्केट रेगुलेटरी SEBI ने अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और 5 साल के लिए सिक्योरिटीज मार्केट से बैन कर दिया है।
अनिल अंबानी के अलावा SEBI ने रिलायंस होम फाइनेंस के पूर्व अधिकारियों सहित 24 अन्य संस्थाओं को फंड के डायवर्जन के लिए प्रतिभूति बाजार से 5 साल के लिए बैन कर दिया है।

ये भी पढ़ें- 'अगला टार्गेट मुकेश अंबानी' मंदिर में मिले स्टाम्प पेपर से मचा बवाल; एशिया के सबसे अमीर आदमी को किससे खतरा?
SEBI के कार्रवाई के बाद अनिल अंबानी पर क्या होगा असर?
सेबी की ओर से 22 पन्नों का आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि अनिल अंबानी ने आरएचएफएल के प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों के साथ मिलकर आरएचएफएल से फंड निकालने के लिए एक धोखाधड़ी की योजना बनाई थी, जिसे उन्होंने अपने से जुड़ी संस्थाओं को लोन के रूप में छिपाकर रखा था।
मार्केट रेगुलेटरी SEBI की इस कार्रवाई के बाद अनिल अंबानी को 25 करोड़ का जुर्माना तो देना ही होगा, इसके साथ ही अनिल अंबानी 5 साल तक किसी भी लिस्टेड कंपनी या मार्केट रेगुलेटर के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। अनिल अंबानी 5 सालों तक किसी भी मध्यस्थ में निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (केएमपी) के रूप में सिक्योरिटी मार्केट से नहीं जुड़ पाएंगे। SEBI ने रिलायंस होम फाइनेंस को भी 6 महीने के लिए प्रतिबंधित किया है और उस पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
अनिल अंबानी यह कार्रवाई कंपनी के फंड के गलत इस्तेमाल में उनकी संलिप्तता का नतीजा है। SEBI ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) से जुड़ी एक बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी की पहचान की है। अनिल अंबानी और अन्य प्रमुख हस्तियों के नेतृत्व में, इस योजना में लोन के वितरण के माध्यम से कंपनी से बड़ी मात्रा में धन हड़पना शामिल था, जिससे शेयरधारकों को भारी नुकसान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications