महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, 25 शव बरामद, NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ में बस हादसे में मृत लोगों के शव को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीमें लगातार युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। अभी तक कुल 25 शवों को बरामद कर लियागया है, जबकि बाकी के शवो को तलाश जारी है। आपको बता दें कि इस हादसे में कुल 30 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। यह हादसा उस वक्त हुआ था जब एक संस्थान के कर्मचारी पिकनिक मनाने जा रहे थे और उनकी बस 200 फीट नीचे एक खाई में गिर गई।

घटना के बारे में एनडीआरएएफ के डेप्युटी कमांडेंट वैरवनाथ ने बताया कि शवों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है, हमने कई और शवों की तलाश कर ली है। लेकिन इसके बाद भी हम इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि कही कोई शव नीचे खाई में ना दबा हो, लिहाजा शवों की तलाश के लिए हमारा सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
गौरतलब है कि कोकण के पश्चिम महाराष्ट्र को जोड़ने वाली पोलादपुर के पास आंबेनली घाट पर एक प्राइवेट बस 200 फिट निचे खाई में गिर गई। दुर्घटनाग्रस्त बस में कोकण कृषी विद्यापीठ के 38 कर्मचारी और 2 वाहन चालक ऐसे कुल 40 लोग मौजूद थे। इस घटना में 33 लोगों की मौत होने के खबर मिल रही है। महीने के चौथा शनिवार और रविवार छुट्टी होने के कारण सभी कर्मचारी महाबलेश्वर पिकनिक के लिए निकले थे। इस दौरान विद्यापीठ के कर्मचारियों को लेकर बस जा रही थी। तभी रायगड़ में पोलादपुर घाट पर बस खाई में गिर गई।
#Raigad bus accident: Search operation will continue as we have spotted few more bodies. We need to check if there are bodies underneath the bus- Vairavanathan, Deputy Commandant, NDRF #Maharashtra pic.twitter.com/HosSP67561
— ANI (@ANI) July 29, 2018












Click it and Unblock the Notifications