टार्च लेकर आधी रात में ढाबे पर पहुंची महिला IAS, देखते ही मच गया हड़कंप
Recommended Video

नई दिल्ली। झारखंड के गिरडीह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब IAS ऑफिसर विजया जाधव हाथ में टार्च लेकर अवैध रुप से शराब बेच रहे ढाबों और घरों में छापेमारी करनी पहुंची। 'लेडी सिंघम' द्वारा यूं अचानक छापा मारे जाने से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया और वे वहां से भागने लगे। विजया जाधव ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की। साथ ही तीन शराब माफियाओं के गिरफ्तारी के आदेश दिए।

IAS ऑफिसर विजया जाधव, झारखंड के गिरडीह में एसडीओ के पद पर तैनात हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एसडीओ जाधव को जानकारी मिली थी की इलाके में शराब की दुकानों के पास स्थित ढाबों में अवैध रुप से शराब बेचने और पिलाने का काम भी किया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसडीओ जाधव ने टीम का गठन किया और रात के वक्त खुद टीम की अगुआई करते हुए हाथ में टार्च लेकर चल पड़ीं।
इस छापेमारी में भारी मात्रा में शराब बरामद होने के साथ ही इसका कारोबार कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इस छापेमारी के बाद जहां एक तरफ शराब माफियाओं में डर व्याप्त हुआ है वहीं वहां रहने वाले स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है। साथ ही इस छापेमारी के बाद क्षेत्र में हर कोई एसडीओ विजया जाधव की प्रशंसा कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications