महीने भर में 6 लाख कहां से आए? प्रॉपर्टी से लेकर गाड़ी तक, SDM ज्योति मौर्य को देना होगा पाई-पाई का हिसाब
SDM Jyoti Maurya News Update: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की एसडीएम ज्योति मौर्य की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। ज्योति मौर्य के खिलाफ अब जांच तेज हो गई है। जांच कमेटी ने नोटिस जारी कर ज्योति की संपत्ति का पूरा ब्यौरा मांगा है।
जांच कमेटी ने ज्योति से प्रॉपर्टी, गाड़ी और बैंक अकाउंट्स की जानकारी मांगी है। ज्योति से पाई-पाई का हिसाब मांगा जाएगा। जांच कमेटी ज्योति मौर्य से ये सारी पूछताछ वीडियो कैमरे की निगरानी में करेगी।

शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पंत ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इसके लिए प्रयागराज मंडल के एडिशनल कमिश्नर प्रशासन अमृतलाल बिंद को जांच कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। इस कमेटी के सदस्य प्रयागराज के एडीएम प्रशासन हर्ष देव पांडेय और एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट जयदीप कौर हैं।
क्या-क्या सवाल किए जाएंगे SDM ज्योति मौर्य से?
- -SDM ज्योति मौर्या से जांच कमेटी ने प्रॉपर्टी से लेकर गाड़ी तक की सारी जानकारी मांगी जाएगी। पति आलोक मौर्य ने ज्योति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद जांच कमेटी गठित की गई है।
- - ज्योति मौर्य के पति आलोक कुमार ने आरोप लगाए हैं कि ज्योति ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। कई तरह से उन्होंने अवैध लेनदेन किए हैं। इसके बारे में भी ज्योति से पूछताछ की जाएगी।
- - जांच टीम ने ज्योति से प्रयागराज समेत अन्य स्थानों पर संपत्तियों का नोटिस जारी कर ब्यौरा मांगा गया है।
- - आलोक मौर्य ने आरोप लगाए हैं कि ज्योति मौर्य जिला कौशांबी में 2019 से 2021 के बीच तैनात थी। इस दौरान की एक डायरी भी जांच कमेटी को दी गई है। जिसमें दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर 6 लाख रुपए किस तरीके से कमाए गए हैं? इसकी जानकारी भी ज्योति से मांगी जाएगी।
- -इस डायरी में यह भी लिखा है कि हर महीने 15 हजार सप्लाई इंस्पेक्टर और 16 हजार मार्केटिंग इंस्पेक्टर को दिए जा रहे हैं। इसके बारे में भी जानकारी मांगी जाएगी।
- - कमेटी ने ज्योति मौर्य से जांच में सहयोग करने को भी कहा है। अगले हफ्ते तीन सदस्यीय जांच टीम के समक्ष ज्योति मौर्य और आलोक का बयान दर्ज किया जाएगा। इस मामले में दोनों के बयान कैमरे के सामने लिए जाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications