उन्नाव रेप केस: BJP विधायक के समर्थकों ने पत्रकारों से की बदसलूकी
Recommended Video

लखनऊ। उन्नाव रेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह और उनके समर्थकों का बुधवार रात 12 बजे लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एसएसपी लखनऊ के ऑफिस पहुंचे कुलदीप बिना सरेंडर के वापस लौट गए। इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद मीडिया के सामने अपनी बात रखी। जब मीडिया कुलदीप सिंह से सवाल पूछ रही थी। तभी उनके साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे उनके समर्थकों ने मीडिया के साथ हाथापाई कर दी। इस झड़प के दौरान समर्थकों ने पत्रकारों के साथ जमकर धक्का-मुक्की की।

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक भाजपा विधायक के समर्थक लाठी-डंडों के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों के बदसलूकी की। जिस समय विधायक सेंगर एसएसपी दफ्तर पहुंचे, उस समय वो वहां मौजूद नहीं थे। थोड़ी देर एसएसपी दफ़्तर में रुकने के बाद सेंगर अपने समर्थकों के साथ वापस लौट गए। कुलदीप सिंह ने कहा कि, आप(मीडिया) जहां कहो वहीं चलें, आपके चैनल में चलकर बैठें। मैं चैनल के साथियों के कहने पर यहां आया हूं। चैनल के साथी जहां कहेंगे वहीं चलूंगा।
पत्रकारों ने जब कुलदीप सिंह से पूछा कि, 'वह यहां गिरफ्तारी देने आए हैं तो उन्होंने इंकार कर दिया। कहा कि , वह चैनलों के कहने पर एसएसपी ऑफिस आया हूं।' अपने काफिले के साथ पहुंचे सेंगर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं रेप का आरोपी नहीं हूं और मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया है लेकिन मेरे खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।
बता दें आज लखनऊ में सीएम योगी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मुलाकात हुई थी। इसके बाद ऐसी खबरें आ रही थी कि इस मामले में सीएम योगी के पार्टी अध्यक्ष से चर्चा के बाद कुलदीप सिंह सेंगर को सरेंडर करने के लिए कहा था।












Click it and Unblock the Notifications