वीएचपी ने की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को खत्म करने की मांग
नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को यह मांग की है कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को तुरंत बंद कर दिया जाए। विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि ये दोनों की संस्थाएं अलगाववादी मानसिकता के लोगों को बढ़ावा देती हैं। वीएचपी ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की मदद से जिहादी समूह और अलगाववादी मानसिकता के लोग हिंदू विरोधी और देश विरोधी गतिविधियां करते हैं।

वीएचपी ने इसे लेकर गुजरात के वडताल में अपनी केन्द्रीय काउंसिल मीटिंग में एक प्रस्ताव पास किया है, जिसमें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को खत्म करने की मांग की गई है। प्रस्ताव में यह कहा गया है कि ऐसे किसी भी आयोग की कोई जरूरत नहीं है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ही देश के सभी नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए पर्याप्त है।












Click it and Unblock the Notifications