SCO Summit 2023: भारत के निमंत्रण पर पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बोले- उचित समय पर लेंगे निर्णय
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री और चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान को SCO संगठन शिखर सम्मेलन में आने का निमंत्रण भेजा था।

SCO Summit 2023: शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक मई में होने वाली है। भारत इस बैठक की अध्यक्षता कर रहा है। इसके लिए भारत ने अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी निमंत्रण भेजा है। इसके बाद अब पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की तरफ से इस मसले पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान SCO के सदस्य हैं। भारत 2022-2023 के लिए राज्य के प्रमुखों की एससीओ परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। इन आमंत्रणों को मानक प्रक्रियाओं के अनुसार संसाधित किया जा रहा है और उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा।
बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री और चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान को SCO संगठन शिखर सम्मेलन में आने का निमंत्रण भेजा था। भारतीय उच्चायोग ने एससीओ शिखर सम्मेलन की बैठक का निमंत्रण इस्लामाबाद में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय को दिया है।
वहीं, इंटरनेशनल रिलेशन को देखते हुए साल 2023 भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। भारत G20 की अध्यक्षता करने के साथ-साथ SCO की भी अगुवाई कर रहा है। भारत सभी सदस्य देशों के साथ बेहतर तालमेल और सबको साथ लेकर चलने की नीति पर आगे बढ़ रहा है।
Recommended Video

एससीओ का आयोजन इस बार उज्बेकिस्तान के समरकंद में हो रहा है। भारत इस बैठक की अध्यक्षता कर रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता ग्रहण करने पर बधाई दी थी। शी जिनपिंग ने भारत के एससीओ की मेजबानी को लेकर कहा था कि चीन सम्मेलन आयोजित करने में भारत की सहायता करेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी भारत को अध्यक्षता संभालने के लिए बधाई संदेश दिया था।
यह भी पढ़ें- SCO काउंसिल समिट में एस. जयशंकर ने किया भारत का प्रतिनिधित्व, कहा- चाबहार बंदरगाह डेवलप हो तो बढ़ेगा व्यापार












Click it and Unblock the Notifications