देशभर में बारिश से तबाही! कई क्षेत्रों में बाढ़-भूस्खलन को लेकर रेड अलर्ट, कहां-कहां बंद हुए स्कूल-कॉलेज?
Schools Closed Amid Heavy Rain: मॉनसून ने इस बार पूरे देश में कहर बरपा दिया है। एक तरफ शहरों में सड़कों पर पानी भर गया है तो दूसरी ओर पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। देश के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम, हर कोने से पानी से जुड़ी मुसीबतों की खबरें सामने आ रही हैं।
स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, ट्रेनें लेट हो रही हैं और सड़कें तालाब में बदल गई हैं। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों को बेहद संवेदनशील बताया है और कई राज्यों के लिए रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं और प्रशासन राहत कार्य में जुटा है।

राजधानी क्षेत्र में बारिश से जाम और जलभराव
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है और ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। नोएडा में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले समय में और बारिश की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड-हिमाचल में बढ़ा भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश से पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। देहरादून, हरिद्वार, चमोली और नैनीताल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में स्कूल-कॉलेज एहतियातन बंद किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और सोलन जिलों में भी भारी बारिश से लोगों को खतरा बना हुआ है।
मुंबई और महाराष्ट्र के कई जिलों में पानी-पानी
मुंबई, पुणे, रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुंबई में लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं और सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है। नागपुर में बाढ़ जैसे हालात हैं, जहां सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।
दक्षिण भारत में भी बारिश का कहर
केरल के मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। वहीं कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़, उडुपी, शिवमोग्गा, कोडगु और चिक्कमगलुरु जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। स्कूल-कॉलेजों को सुरक्षा के लिहाज से बंद रखा गया है।
कर्नाटक में 12 तक बंद रह सकते हैं स्कूल
कर्नाटक सरकार राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 11 और 12 जुलाई को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित करने पर विचार कर रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तटीय और मलनाड क्षेत्रों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते प्रशासन सतर्क हो गया है।
इन जिलों में हो सकती है छुट्टी
पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़, कोडगु, शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु और बेलगावी जिलों में शुक्रवार और शनिवार को तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा और सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद रखने पर चर्चा चल रही है।
छत्तीसगढ़ और यूपी में भी अलर्ट
पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में बाढ़ की आशंका जताई गई है, जबकि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली और बारोट में भारी बारिश का अलर्ट है।
अगले दो दिन रहें सतर्क
भारतीय मौसम विभाग ने लोगों को अगले 48 घंटों तक सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। प्रशासन भी राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें: भारी बारिश ने रोकी गुरुग्राम की रफ्तार, 12 घंटे में गिरा 133 mm पानी, जारी की गई वर्क फ्रॉम होम एडवाइजरी
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications