भारी बारिश ने रोकी गुरुग्राम की रफ्तार, 12 घंटे में गिरा 133 mm पानी, जारी की गई वर्क फ्रॉम होम एडवाइजरी
Gurugram Heavy Rains: गुरुग्राम में बीती रात बादलों ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा शहर पानी-पानी हो गया। अचानक आई तेज बारिश ने न सिर्फ सड़कों को तालाब में बदल दिया बल्कि लोगों की सुबह भी मुश्किलों से भरी बना दी। बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक शहर में 133 मिमी बारिश हुई, जिसमें सिर्फ 90 मिनट में ही 103 मिमी पानी बरस गया।
इस रिकॉर्डतोड़ बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। हालात को देखते हुए प्रशासन को सामने आकर निजी दफ्तरों और संस्थानों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सलाह जारी करनी पड़ी। बीते 12 घंटे में हुई 133 मिमी भारी बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है।

90 मिनट में 103 मिमी बरसे बादल
जिला प्रशासन के अनुसार, 9 जुलाई की शाम 7 बजे से 10 जुलाई की सुबह 7 बजे तक कुल 133 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसमें सबसे ज्यादा पानी सिर्फ 90 मिनट (शाम 7:30 बजे से रात 9 बजे तक) में गिरा, जब 103 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसे मौसम विभाग ने "बेहद तेज बारिश" की श्रेणी में रखा है।
ये भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: भारी बारिश से चलते केदारनाथ यात्रा पर रोक, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, जानिए कब तक
IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुग्राम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे साफ है कि आने वाले समय में भी तेज़ बारिश की संभावना बनी हुई है।
प्रशासन ने वर्क फ्रॉम होम की दी सलाह
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, गुरुग्राम जिला प्रशासन ने सभी कॉर्पोरेट ऑफिस और निजी संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे 10 जुलाई 2025 को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दें। इसका उद्देश्य ट्रैफिक जाम को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
ट्रैफिक और जलभराव बना चिंता का विषय
बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है। इससे ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ा है और कई वाहन पानी में फंसे देखे गए हैं। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?












Click it and Unblock the Notifications