आज धम जाएगी मुंबई की रफ्तार, स्कूल बंद, डिब्बावाला भी नहीं करेंगे काम

मुंबई के स्कूल आज रहेंगे बंद, डिब्बावाला भी नहीं करेंगे काम, मराठा क्रांति मोर्चा में लोग उतरेंगे सड़क पर

मुंबई। महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लोग बड़ी संख्या में आज एकजुट होकर मराठा क्रांति मोर्चा निकालेंगे, जिसके चलते महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि मुंबई के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे। इसके साथ ही मुंबई के डिब्बावाला ने भी ऐलान किया है कि वह मोर्चा में शामिल होगा और आज वह काम नहीं करेंगे। इन तमाम प्रदर्शनकारियों की मांग है कि उन्हें भी तमाम क्षेत्रों में आरक्षण दिया जाए, या फिर इसे खत्म किया जाए।

rally

शहरभर में लग सकता है जाम

माना जा रहा है कि मराठा क्रांति मोर्चा के चलते शहरभर में हर तरफ जाम लग सकता है, जिसके चलते स्कूलों को आज बंद करने का ऐलान किया गया है। सरकार के मंत्री विनोद तावड़े की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी किया है उसके अनुसार मुंबई शहर के स्कूल बंद रहेंगे जबकि शहर से दूर के स्कूल खुले रहेंगे। इस मोर्चे को डिब्बेवालों ने भी अपना समर्थन देने का फैसला लिया है, जिसके चलते आज वह अपनी सेवाएं नहीं देंगे।

नेताओं को रैली से दूर रहने को कहा गया

प्रदेशभर में तकरीबन 57 छोटी रैलियों के बाद आज मराठा समुदाय के लोग एक मेगारैली की करने जा रहे हैं। इन तमाम प्रदर्शनों में प्रदर्शनकारियों की मांग है कि 15 साल की रेप पीड़िता को न्याय मिले। इसके साथ ही इस रैली से राजनीतिक दल के नेताओं को दूर रहने को कहा गया है, साथ ही कहा गया है कि अगर नेता इसमें शामिल होना चाहते हैं तो उन्होंने प्रदर्शनकारियों के पीछे चलना होगा नाकि आगे।

ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी रैली पर नजर

रैली को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, इसके लिए मुंबई पुलिस ने पूरा इंतजाम किया है। रिपोर्ट के अनुसार इस रैली में 7000 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है, साथ ही जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन कैमरे से इस रैली पर नजर रखी जाएगी, ताकि कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाए। यह रैली 11 ब जे बायकुला चिड़ियाघर से शुरू होगी। जिसके चलते माना जा रहा है कि भारी जाम लग सकता है, लिहाजा पुलिस ने इस बाबत एक एडवायजरी जारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+