करोड़पति, संगीन अपराधी और अनपढ़ हैं जम्मू-कश्मीर के चुनावी मैदान में
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में रिकार्ड मतदान के बाद कल यहां दूसरे चरण का मतदान होना है। लेकिन इस चरण में जो प्रतिनिधि चुनावी मैदान में आपका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं उनमें अपराधी, स्कूल से पढ़ाई छोड़े हुए, अनपढ़ और करोड़पति हैं। ऐसे में उन राजनीतिक दलों पर प्रश्न चिन्ह उठता है जो चुनावी भाषणों को दरकिनार करते हुए वोट बैंक के लिए किसी को भी टिकट दे देते हैं।

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के मतदान 18 विधानसभा सीटों के लिए कुल 175 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें 97 यानि कि लगभग पचास फीसदी उम्मीदवार ऐसे हैं जो ग्रैजुएट भी नहीं हैं। 28 उम्मीदवारों ने अपनी पढ़ाई बीच स्कूल में ही छोड़ दी थी। जबकि नौ उम्मीदवार पूरी तरह से अनपढ़, दो उम्मीदवार पांचवी पास, 26 उम्मीदवार 8वीं पास और 30 उम्मीदवार 10वीं पास हैं।
भाजपा ने उतारा सबसे अमीर उम्मीदवार
जम्मू-कश्मीर के दूसरे चरण के मतदान में चुनावी मैदान में 31 फीसदी करोड़पति उम्मीदवार अपनी किस्तम आजमा रहे हैं। लेकिन सबसे अमीर उम्मीदवार भाजपा ने मैदान में उतारा हैं। गूल अर्नास सीट से भाजपा उम्मीदवार कुलदीप राज दूबे की कुल संपत्ति 14.10 करोड़ रुपए है। वहीं पांच अन्य उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी संपत्ति दस करोड़ रुपए से भी अधिक है। इसमें पूर्व अलगावादी नेता सज्जाद गनी लोन की संपत्ति 13.98 करोड़ रुपए है।
11 उम्मीदवारों के पास एक भी रुपए नहीं
दूसरे चरण के मतदान में एक दिलचस्प आंकड़ा ये भी है कि 11 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बतायी है। यहीं नहीं पांच ऐसे उम्मीदवार भी मैदान में हैं जिनपर एक करोड़ से अधिक का कर्ज भी है।
लूट, हत्या अपहरण करने वाले भी मैदान में
उम्मीवारों ने चुनाव आयोग में जो अपना एफिडेविट जमा किया है उसमें कुछ चौकाने वाले तथ्य सामने आये हैं। चुनावी मैदान में 9 ऐसे उम्मीदवार भी हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामलें भी दर्ज हैं। जिनमें से 6 उम्मीदवारों के खिलाफ संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, फिरौती, अपहरण, दंगा, जालसाजी के मामले हैं।












Click it and Unblock the Notifications