स्कूल बस-ट्रेन की भिड़ंत में मासूम बच्चों की मौत

हादसा ऐसे हुआ
यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर हुआ। तेलंगाना के मेडक जिले के कामारेड्डी से 50 किलोमीटर की दूरी पर मसईपेट में यह पूरी घटना घटी। ट्रेन नांदेड से हैदराबाद जा रही थी। हादसा मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ। रेलवे ने हादसे में 15 बच्चों की मौत की पुष्टि कर दी है। वहीं अभी भी कुछ बच्चे बस में फंसे हुए हैं। मृतक बच्चों की संख्या बढ़ भी सकती है।
इसलिए हुआ हादसा
इस हादसे के पीछे कई लापरवाही हो सकती हैं। वैसे जानाकारी है कि ट्रेन की रफ्तार काफी तेज थी। इसके अलावा रेलवे फाटक पर भी कोई रोकटोक भी नहीं थी।कोई ऐसी भनकतक नहीं थी कि ट्रेन आ रही है। इतने में स्कूल बस दनदनाती हुई तेज रफ्तार से आती हुई ट्रेन के सामने आ गई और जोरदार धमाके के साथ टक्कर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications