एएमयू मेडिकल प्रवेश परीक्षा में स्कैम, मचा बवाल
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के मेडिकल प्रवेश परीक्षा में तग़ड़ा घोटाला सामने आया है। एएमयू के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कालेज में पिछले महीने में एमबीबीएस कोर्स के लिए हुई प्रवेश परीक्षा हुई।

उसमें 70 में से 26 सीटों के लिए केरल के कोझिकोड़ के एक कोचिंग इंस्टीच्यूट के बच्चे पास हुए। इस स्कैम के कारण दिल्ली, मेरठ और देश के बहुत से मुसलमान और गैर-मुसलमान परिवारों में रोष हैं, जिनको बच्चों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। अब आरोप लग रहे हैं कि मोटी रिश्वत लेकर 26 छात्रों को मेडिकल एट्रेंस परीक्षा में पास किया गया।
बड़े स्कैम की हो जांच
राजधानी के मशहूर शिक्षाविद् और महान स्वाधीनता सेनानी मौलाना आजाद के पौत्र फिरोज बख्त अहमद कहते हैं कि ये बड़ा स्कैम है। इसकी जांच हो। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह के वाइस चासंलर रहते हुए एएमयू में इतना बड़ा घोटला हो गया। इसके बाद इस संस्थान पर किसका भरोसा रहेगा। शाह भाई नसीरउद्दीन शाह के।
बख्त कहते हैं कि एएमयू को स्थापित करने वाले सर सैयद अहमद खान आज होते तो इस बात से सच में बहुत दुखी होते कि जिस संस्थान को उन्होंने स्थापित किया वहां पर कितने घोटाले हो रहे हैं। हालांकि शाह की ईमानदारी पर कोई शक नहीं कर सकता, पर कहने वाले कह रहे हैं कि इतना बड़ा स्कैम शाह साहब की मर्जी के बिना नहीं हो सकता। फिरोज बख्त ने मांग की कि एएमयू फिर से मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित करे। ताकि देश का उस पर विश्वास बना रहे।
जताया अफसोस
एएमयू के मेडिकल टेस्ट के ताजा नतीजों पर टिप्पणी करते हुए राजधानी के शिक्षाविद् मकसूद अहमद ने भी अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि एएमयू प्रशासन को उन बच्चों के बारे में सोचना होगा जिन्होंने दिन-रात मेहनत की। पर जिन्हें सफलता घोटाले के कारण नहीं मिली।
उन्होंने भी दोषियों को सख्त सजा देने की वीसी और केन्द्र सरकार से मांग की। इस मसले पर दिल्ली के नामी मार्डन स्कूल की छात्रा अदीबा अहमद ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखाने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications