जज लोया केस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोले यूपी के सीएम योगी
Recommended Video

नई दिल्ली। जज लोया की मौत के मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग को आज सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया है। कोर्ट ने उन तमाम याचिकाओं को यह कहते हुए ठुकरा दिया है कि इसमे कोई भी पुख्ता तथ्य नहीं है यह सिर्फ राजनीति से प्रेरित हैं। लिहाजा इन याचिकाओं को रद्द किया जाता है और इस मामले की जांच की जरूरत नहीं है। कोर्ट के इस फैसले के बाद लगातार इसपर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जज लोया पर कोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है और वह एक बार फिर से बेनकाब हो गई है। राहुल गांधी को इस देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। इन लोगों ने देश में इस तरह का माहौल बनाने की कोशिश की जिससे की लोगों के भीतर सरकार के प्रति नकारात्मकता का भाव पैदा हो। मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। इस फैसले के साथ ही कांग्रेस अब एक्सपोज हो चुकी है।
आपको बता दें कि जज लोया मामले पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि जज लोया के साथ 3 जज और थे। उनकी बात पर यकीन ना करने की कोई वजह नहीं है। अदालत ने कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा था। बता दें कि 1 दिसंबर, 2014 को लोया की नागपुर में कार्डियक अरेस्ट से कथित तौर पर मृत्यु हो गई थी जब वह एक सहयोगी की बेटी की शादी में भाग लेने गए थे। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने 16 मार्च को एक याचिका पर फैसला सुरक्षित कर लिया था।
इसे भी पढ़ें- पढ़िए, जस्टिस लोया मामले में सुप्रीम कोर्ट की 14 बड़ी टिप्पणियां
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications