SC ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, कहा- 'तबलीगी जमात जैसी समस्या पैदा कर सकता है किसान आंदोलन'

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट के बीच तबलीगी जमात (tablighi Jamaat) धार्मिक आयोजन को अनुमति देने के लिए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। इस बीच सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने केंद्र सरकार से किसान आंदोलन को लेकर भी कई सवाल पूछे हैं। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा कि किसानों के विरोध प्रदर्शन से भी यही समस्या पैदा हो सकती है। मुझे नहीं पता किसानों को कोविड-19 से बचाने के लिए उपाय किए गए हैं या नहीं।

SC issued notice to central government said- Farmers Protest can cause problems like tablighi Jamaat

Recommended Video

    Farmers Protest पर Supreme Court ने कहा- Tabligi Jamaat जैसी हो सकती है दिक्‍कत | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि पिछले साल की शुरुआत में निजामुद्दीन में तबलीगी जमात में बड़ी संख्या में विदेशी और भारतीय नागरिक धार्मिक आयोजन के लिए एक स्थान पर इकट्ठा हुए थे। कोरोना वायरस संकट के बीच धार्मिक आयोजन को लेकर तबलीगी जमात की काफी किरकिरी भी हुई थी। फिलहाल ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है, जिसपर आज सुनवाई की गई। सीजेआई एसए बोबडे ने चिंता जताई है कि किसान आंदोलन भी तबलीगी जमात जैसी स्थिति को जन्म दे सकता है। इस बीच तबलीगी जमात में हजारों लोगों को इकट्ठा किए जाने की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भी जारी किया है।

    CJI एसए बोबडे ने किसान आंदोलन को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि किसानों का विरोध प्रदर्शन भी तबलीगी जमात जैसी स्थिति को जन्म दे सकता है। वहां उनके लिए कोरोना वायरस से बचाव के उपाय किए गए हैं या नहीं, मुझे नहीं पता। कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार को भीड़ इकट्ठा होने को लेकर गाइडलाइन बनानी चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार भी लगाई है। बता दें कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन का गुरुवार को 43वां दिन है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगे: कोर्ट ने कहा- सबूत इशारा कर रहे हैं उमर खालिद, ताहिर हुसैन ने मिलकर रची साजिश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+